
!! कल्प साप्ताहिक प्रतियोगिता आमंत्रण : कल्प/जून/2024/स !!
- Kalpkatha
- 17/06/2024
- लेख
- प्रतियोगिता
- 1 Comment
✍🏻 !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/जून/२०२४/स” !!
विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– कल्प/जून/२०२४/स
विषय :- “!! संगीत !!”
समयावधि :- दिनाँक १७/०६/२०२४ प्रातः ८.०० बजे से २१/०६/२०२४ रात्रि १०.०० बजे तक
विधा :- स्वैच्छिक
भाषा – हिन्दी, संस्कृत
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
कल्प कथा के नियम :-
✍🏻 कल्प आमंत्रण प्रतियोगिता में रचना भेजते समय रचना में “ऊपर आमंत्रण क्रमांक, विषय एवं शीर्षक और नीचे लेखक/लेखिका का नाम” होना आवश्यक है। उसके बिना रचनाएं सम्मिलित नहीं की जायेंगी।
✍🏻 कल्पकथा वेबसाइट पर रचना प्रतियोगिता श्रेणी के अंतर्गत लिखने पर प्रति प्रतियोगिता प्रमाणपत्र एवं मासिक विशेष सम्मान दिया जाएगा।
✍🏻 साप्ताहिक प्रतियोगिता में सभी प्रमाणपत्र श्रेष्ठ, उत्तम और सहभागिता रूप में तीन प्रकार के रहेंगे।
✍🏻 मासभर सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने पर श्रेष्ठ, किन्ही तीन में प्रतिभाग करने पर उत्तम और दो में प्रतिभाग करने पर सहभागिता प्रमाणपत्र रहेगा।
✍🏻 साप्ताहिक प्रतियोगिता में विविध विधाओं में लिखने वाले लेखकों को *”कल्प कलम श्री”* सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 दैनिक प्रतियोगिता में आई रचनाओं के सभी श्रेष्ठ रचनाकारों को *”कल्प विधा श्री”* सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 कल्पकथा की ऑनलाइन काव्य गोष्ठियों में प्रतिभागियों को *”कल्प काव्य श्री”* सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 आपकी सभी रचनाएं स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कॉपीराइट इशू के लिए लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा।
✍🏻 कल्पकथा पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत, सामुहिक या राजनैतिक प्रचार-प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित है।
✍🏻 यदि आप कल्पकथा संदेशों से इतर कोई व्यक्तिगत, राजनैतिक या सामुहिक विज्ञापन करना चाहते हैं तो आप संस्थापक निर्देशक या संस्थापक निदेशक कोषाध्यक्ष को इसका शुल्क जमा करवा कर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
✍🏻 यदि आप बिना अनुमति लिये किसी भी प्रकार का राजनैतिक, व्यक्तिगत या सामुहिक लिंक, पोस्ट या फिर कोई चित्र/चलचित्र आदि डालते हैं तो आप पर तुरंत 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा, जो संस्था नियमों के अनुसार अवश्य ही देय होगा।
“लिखते रहिये ✍🏻 , पढते रहिये 📖 और बढ़ते रहिये।”
✍🏻 कल्प आमंत्रण अध्यक्ष
कल्पकथा साहित्य संस्था
One Reply to “!! कल्प साप्ताहिक प्रतियोगिता आमंत्रण : कल्प/जून/2024/स !!”
Leave A Comment
You must be logged in to post a comment.
Binny Chaurasia
कल्प साप्ताहिक प्रतियोगिता आमंत्रण
कल्प/जून/2024/स”
नमन मंच
दिनांक-19/6/24
विषय-संगीत
संगीत से ही हर गीत बना
सरगम के सुर से संगीत बना
संगीत बिन नीरस है जीवन
वीणा के तार मन को मोहै
संगीत दिलो को दिल से जोडे
गीत संगीत मन को जोडे
उदासी गम की औषधि संगीत
गायन वादन नृत्य तीनो का मेल संगीत
ब्रह्मांड के कण कण मे बसा संगीत
प्रभु रचित उपहार है संगीत
सात सुरों के संगम से बना संगीत
हर साज सरगम का नाम है संगीत
पशु पंछी के वाणी मे संगीत
हवाओ बारिश घटाओ मे संगीत
हर तरफ से बहता है संगीत
समुद्र की लहरों मे संगीत
कुछ दर्द है जो संगीत मे उतारे जाते
कुछ यादें जो संगीत मे पिरोए जाते
चूडियों की खनक मे संगीत
पायल की छनक मे संगीत
मन की मधुरता आत्मा का मिलन है संगीत
हर मन को मोहे है संगीत
दिलों के तार को जोड़े संगीत
संगीत बिना जीवन अधूरा
संगीत बिना भजन गायन अधूरा
पूरी सृष्टि संगीत रचित
संगीत मन को शांति है देता
सभी माहौल को खुशनुमा बनाता
संगीत संगीत बस संगीत
बिन्नी चौरसिया
अयोध्या