Dark

Auto

Light

Dark

Auto

Light

images (1)

जय भारत जय वीर जवानों जय जय हिंदुस्तान है

जय भारत जय वीर जवानों जय जय हिंदुस्तान है

बच्चा बच्चा गर्व से कहता भारत देश महान है।

जिस धरती का मुकुट हिमालय सागर चरण पखारता,

गंगा यमुना काशी मथुरा अवधपुरी पहचान है।।

जय भारत जय वीर जवानों जय जय हिंदुस्तान है

बच्चा बच्चा गर्व से कहता भारत देश महान है।

 

०१) संगीत, नृत्य, वेद, पुराणों की अक्षय धारा बहती है,

कुंभ, दशहरा, दीप-पर्व की भव्य पताका लहराती है।

शंख, घट, मृदंग, मंत्र, से गूँजित होती मंगलवाणी,

नवाचार की भूमि यही है, प्रकृति आभा सजती है।।

पंछी के कलरव से सज्जित वसुधा का यशगान है 

जय भारत जय वीर जवानों जय जय हिंदुस्तान है।

बच्चा बच्चा गर्व से कहता भारत देश महान है।।

 

०२) कारगिल की चोटियों पर गूँजी जय-जयकार हमारी है,

शौर्य पराक्रम साहस जीवित खड़ी लो सेना सारी है।

सिंधु से हिमगिरि तक गूंजे रणभेरी की घोर गर्जना,

शत्रु को भी क्षमा सिखाए रक्षक तलवार हमारी है।।

ऑपरेशन सिंदूर देश की एतिहासिक पहचान है।

जय भारत जय वीर जवानों जय जय हिंदुस्तान है।

बच्चा बच्चा गर्व से कहता भारत देश महान है।।

 

०३) चंद्रयान से सूर्ययान तक विहग उड़ानें चलती हैं,

शून्य खोज की धरती पर नित नव-तकनीकें पलती हैं।

आईटी से अंतरिक्ष शक्ति तक विश्व निहारे आशाओं से,

प्रतिभा की निर्झरिणी में नवगति की धारा जलती है।।

धर्म कर्म मर्यादा मूलक मानवता संज्ञान है।

जय भारत जय वीर जवानों जय जय हिंदुस्तान है।

बच्चा बच्चा गर्व से कहता भारत देश महान है।।

 

०४) नीरज के भाले से लेकर सिंधु के चपल प्रहारों तक,

कबड्डी, शतरंज, क्रिकेट में हम चढ़े विजय पतवारों तक।

उद्देश्य पदक नहीं है केवल, हो चरित्र भी उज्ज्वलतम,

खेलों में भी राष्ट्रध्वज से बात करें सत्कारों तक।।

नीलगगन है सीढ़ी जिसकी धरती को वरदान है।

जय भारत जय वीर जवानों जय जय हिंदुस्तान है।

बच्चा बच्चा गर्व से कहता भारत देश महान है।।

 

०५) काव्य, कथा, ग्रंथों, छंदों, में जलती चेतन की बाती,

तुलसी, सूर, मीरा के स्वर में बसी सत्य की सद थाती।

भाषा, भाव, विचारों की अक्षर-अक्षर आरती है,

शब्द, वाक्य, की सफल साधना से बढ़ती भारत माटी।।

जहां बिटियन में राधा डोलें, लरकन में घनश्याम हैं

जय भारत जय वीर जवानों जय जय हिंदुस्तान है।

बच्चा बच्चा गर्व से कहता भारत देश महान है।।

पवनेश

Leave A Comment