Dark

Auto

Light

Dark

Auto

Light

Ram

राम विश्व के चेतन के आधार। 

राम ज्योति हैं, राम पुंज हैं, राम जगत उजियार, 
राम रमापति, राम सियापति, अद्भुद छवि विस्तार, राम विश्व के चेतन के आधार।
राम दया हैं, राम कृपा हैं, राम बंधु हैं, राम सखा हैं।
राम रूप है, राम भूप है, राम नीर हैं, राम प्रभा हैं।
राम रीति हैं राम नीति हैं, राम जीव का सार, विश्व के चेतन के आधार। 
राम ज्योति हैं, राम पुंज हैं, राम जगत उजियार, विश्व के चेतन के आधार। 
 
राम शौर्य हैं, राम वीर हैं, राम सुदर्शन, राम धीर हैं।
राम ही शोभा, राम ही करुणा, राम हैं आभा, राम सुवर्णा।
राम ही जल हैं, राम ही थल हैं, राम गगन अधिकार, विश्व के चेतन के आधार। 
राम ज्योति हैं, राम पुंज हैं, राम जगत उजियार, राम विश्व के चेतन के आधार। 
 
राम प्रात हैं, राम सूर्य हैं, राम हैं संध्या, राम चंद्र हैं।
राम ही रजनी, राम दिवस हैं, राम सुधा हैं, राम सिंधु हैं।
राम भजन हैं, राम हैं पूजा, राम हैं रघुवर श्री सरकार, विश्व के चेतन के आधार। 
राम ज्योति हैं, राम पुंज हैं, राम जगत उजियार, राम विश्व के चेतन के आधार। 
 
राम एक हैं, कोटि राममय, राम मूल हैं राम अनामय।
राम प्रेरणा, राम आस्था, राम ही चिंतन, राम भरोसा।
राम कर्म हैं, राम धर्म हैं, राम हमारी सेवा हैं साकार, विश्व के चेतन के आधार। 
राम ज्योति हैं, राम पुंज हैं, राम जगत उजियार, राम विश्व के चेतन के आधार। 
 
राम को मानें, राम को जानें, राम से सीखें, राम उठालें।
राम ही कारक, राम ही कर्ता, राम सकल कारण के धर्ता।
राम दशों दिशि, राम ह्रदय में, कण कण राम प्रकार, विश्व के चेतन के आधार। 
राम ज्योति हैं, राम पुंज हैं, राम जगत उजियार, राम विश्व के चेतन के आधार।
पवनेश

One Reply to “राम विश्व के चेतन के आधार। ”

  • Radha Shri Sharma

    अद्भुत 👏 👏 👏 👏
    जय जय श्री सीता राम 🙏 🌷 🙏

Leave A Comment