Dark

Auto

Light

Dark

Auto

Light

कल्पकथा_20241202_074118_0000

⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण : कल्प/दिसम्बर/२०२४/अ” !! ⛩️

⛩️ ✍🏻 !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/दिसम्बर/२०२४/अ” !! ✍🏻 ⛩️

 

 

📜 विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– !! “कल्प/दिसम्बर/२०२४/अ” !! 📜

 

📚 विषय :- !! “स्वैच्छिक” !! 📚

 

 ⏰ समयावधि :- दिनाँक ०२/१२/२०२४ प्रातः ८.०० बजे से ०६/१२/२०२४ रात्रि १०.०० बजे तक ⏰

 

🪔 विधा :- !! “काव्य” !! 🪔

 

 📢 भाषा :- !! “हिन्दी, संस्कृत” !! 📣

 

⚜️ विषय विशेष :- आपकी उर्वर शक्ति को सकारात्मक रंग देकर सुन्दर भावनाओं का सृजन करें।। ⚜️

 

💎 !! “आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं” !! 💎

 

📢 कल्प कथा के नियम :- 📢

 

✍🏻 कल्प आमंत्रण प्रतियोगिता में रचना भेजते समय रचना में ऊपर आमंत्रण क्रमांक, विषय एव शीर्षक और नीचे लेखक/लेखिका का नाम होना आवश्यक है। उसके बिना रचनाएं सम्मिलित नहीं की जायेंगी।

 

✍🏻 कल्पकथा वेबसाइट पर रचना प्रतियोगिता श्रेणी के अंतर्गत लिखने पर प्रति प्रतियोगिता प्रमाणपत्र एवं मासिक विशेष सम्मान दिया जाएगा।

 

✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में सभी प्रमाणपत्र श्रेष्ठ, उत्तम और सहभागिता रूप में तीन प्रकार के रहेंगे।

 

✍🏻 मासभर सभी आमन्त्रणों में प्रतिभाग करने पर श्रेष्ठ, किन्ही तीन में प्रतिभाग करने पर उत्तम और दो में प्रतिभाग करने पर सहभागिता प्रमाणपत्र रहेगा।

 

✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में विविध विधाओं में लिखने वाले लेखकों को “कल्प कलम श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

 

✍🏻 दैनिक आमंत्रण में आई रचनाओं के सभी श्रेष्ठ रचनाकारों को “कल्प विधा श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 

 

✍🏻 कल्पकथा की ऑनलाइन काव्य गोष्ठियों में प्रतिभागियों को “कल्प काव्य श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 

 

✍🏻 आपकी सभी रचनाएं स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कॉपीराइट इशू के लिए लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा।

 

✍🏻 कल्पकथा पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत, सामुहिक या राजनैतिक प्रचार-प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित है।

 

✍🏻 यदि आप कल्पकथा संदेशों से इतर कोई व्यक्तिगत, राजनैतिक या सामुहिक विज्ञापन करना चाहते हैं तो आप संस्थापक निर्देशक या संस्थापक निदेशक कोषाध्यक्ष को इसका शुल्क जमा करवा कर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। 

 

✍🏻 यदि आप बिना अनुमति लिये किसी भी प्रकार का राजनैतिक, व्यक्तिगत या सामुहिक लिंक, पोस्ट या फिर कोई चित्र/चलचित्र आदि डालते हैं तो आप पर तुरंत 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा, जो संस्था नियमों के अनुसार अवश्य ही देय होगा। 

 

 

 

✍🏻 लिखते रहिये, 📖 पढते रहिये और 🚶 बढ़ते रहिये। 🌟

 

 

✍🏻 कल्प आमंत्रण अध्यक्ष

—: कल्पकथा प्रबंधन :—

Kalpkatha

One Reply to “⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण : कल्प/दिसम्बर/२०२४/अ” !! ⛩️”

  • पवनेश

    ⛩️ ✍🏻 *!! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/दिसम्बर/२०२४/अ” !!* ✍🏻 ⛩️

    📜 *विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– !! “कल्प/दिसम्बर/२०२४/अ” !!* 📜

    📚 *विषय :- !! “स्वैच्छिक” !!* 📚
    🪔 *विधा :- !! “काव्य” !!* 🪔
    📢 *भाषा :- !! “हिन्दी” !!* 📣

    🥁 *”शीर्षक:- शीत ऋतु”* 🥁

    ठंडी-ठंडी बयार चली, कंपकंपी सबकी बढ़ा गई।
    गली-मोहल्ले और रस्ते पर, ओस की चादर बिछा गई।।

    कोहरा आया नाचता, सूरज को ढकने की बात करे।
    सुबह सुरमई सकुचाई मुस्काती देखो हाथ धरे।।

    हाथ दस्ताने, गले में मफलर, टोपी सिर पर सजती है।
    और नाक से इसी ठंड में, गीली नदिया बहती है।।

    हीटर के आगे सब जुटे, अलाव भी मज़ा लुटाता है।
    मुन्ना – मुन्नी का स्वेटर बुनना, हर साल याद दिलाता है।।

    गरमागरम पकौड़े संग, चाय का कप मुस्काए।
    कचौड़ी-जलेबी की खुशबू, हर गली में फैली जाए।।

    ठिठुरते बच्चे स्कूल चले, बस्ता जैसे बर्फ का हो।
    शिक्षक भी कोट में छिपे बैठे, पाठ पढ़ाने से कतराए जो।।

    ओढ़नी ओढ़ सर्दी आई, रजाई का हुक्म चला।
    मूंगफली संग गजक चखो, मज़ा मिले देखो दुगुना।।

    जाड़े की ठिठुरन ठिठुर ठिठुर, नाक-कान लाल कर जाती है।
    अहा सर्दी अनोखी उत्सुकता, दिलों में मस्ती भर जाती है।।

    शीतलता की रानी ये, अपना राज बिखेर रही।
    ठिठुरन में भी खुशियाँ दे, ऐसी ठंडिया घेर रही।।

    ✍️:- पवनेश मिश्रा।

Leave A Comment