Dark

Auto

Light

Dark

Auto

Light

IMG-20240922-WA0009

🏋️‍♀️ “!! “बेटियां इन्द्रधनुष सा संगीत” !!” 🏋️‍♀️

“बेटियां इन्द्रधनुष सा संगीत”

 

हमारी बेटियां इन्द्रधनुष के रंगों सी,

हमारी बेटियां संगीत की सरगम जैसी।

 

जीवन के हर पल में रंग भर देती हैं, हर महक से ये दुनिया महका देती हैं।

संवेदनाओं की गहराई को समझती, ममता से हर मन जोड़ लेती हैं।।

हमारी बेटियां फूलों के समर्पण जैसी, 

हमारी बेटियां इन्द्रधनुष के रंगों सी,

हमारी बेटियां संगीत की सरगम जैसी।

 

सपनों को पंख लगाकर उड़ती जाती, हर बाधा को मुस्कान से हराती।

शक्ति, धैर्य, और साहस, का रूप हैं ये, हर लक्ष्य

को अपने कदमों में झुकाती।।

हमारी बेटियां शक्ति के संवर्धन जैसी,

हमारी बेटियां इन्द्रधनुष के रंगों सी,

हमारी बेटियां संगीत की सरगम जैसी।

 

ज्ञान की मशाल बनकर जगमगाती, हर दिशा में रोशनी का दीप जलाती।

स्नेह और आदर की वो मिसाल बनें, हर हृदय में अपना घर बनाती।।

हमारी बेटियां आदर्श की गरिमा जैसी,

हमारी बेटियां इन्द्रधनुष के रंगों सी,

हमारी बेटियां संगीत की सरगम जैसी।

 

सपनों के आकाश में रंग वो भरें, हर स्पंदन में आशा का गीत गाएं।

धरती की गोद में जब भी पग रखें, संसार में नव युग की शुरुआत लाएं।।

हमारी बेटियां सरसर हवाओं जैसी,

हमारी बेटियां इन्द्रधनुष के रंगों सी,

हमारी बेटियां संगीत की सरगम जैसी।

 

सात सुरों की तरह मधुरता लाएंगी, हर रिश्ता ये बेटियां निभाएंगी।

संकल्पों से अपने ये जग जीतेंगी, जीवन में अपने रंग बिखेरेंगी।।

हमारी बेटियां बंसी की मधुर धुन जैसी,

हमारी बेटियां इन्द्रधनुष के रंगों सी,

हमारी बेटियां संगीत की सरगम जैसी।

पवनेश

Leave A Comment