
⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण : मेरे प्रिय कवि” !! ⛩️
- Kalpkatha
- 25/11/2024
- लेख
- प्रतियोगिता
- 1 Comment
⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/नवम्बर/२०२४/द” !! ⛩️
📜 विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– कल्प/नवम्बर/२०२४/द 📜
📚 विषय :- !! “मेरे प्रिय कवि” !! 📚
⏰ समयावधि :- दिनाँक २४/११/२०२४ प्रातः ८.०० बजे से २८/११/२०२४ रात्रि १०.०० बजे तक ⏰
🪔 विधा :- !! “काव्य, कहानी, लेख ” !! 🪔
📢 भाषा :- !! “हिन्दी, संस्कृत” !! 📣
⚜️ विषय विशेष :- आपकी उर्वर शक्ति को सकारात्मक रंग देकर सुन्दर भावनाओं का सृजन करें।। ⚜️
💎 !! “आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं” !! 💎
📢 कल्प कथा के नियम :- 📢
✍🏻 कल्प आमंत्रण प्रतियोगिता में रचना भेजते समय रचना में ऊपर आमंत्रण क्रमांक, विषय एव शीर्षक और नीचे लेखक/लेखिका का नाम होना आवश्यक है। उसके बिना रचनाएं सम्मिलित नहीं की जायेंगी।
✍🏻 कल्पकथा वेबसाइट पर रचना प्रतियोगिता श्रेणी के अंतर्गत लिखने पर प्रति प्रतियोगिता प्रमाणपत्र एवं मासिक विशेष सम्मान दिया जाएगा।
✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में सभी प्रमाणपत्र श्रेष्ठ, उत्तम और सहभागिता रूप में तीन प्रकार के रहेंगे।
✍🏻 मासभर सभी आमन्त्रणों में प्रतिभाग करने पर श्रेष्ठ, किन्ही तीन में प्रतिभाग करने पर उत्तम और दो में प्रतिभाग करने पर सहभागिता प्रमाणपत्र रहेगा।
✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में विविध विधाओं में लिखने वाले लेखकों को “कल्प कलम श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 दैनिक आमंत्रण में आई रचनाओं के सभी श्रेष्ठ रचनाकारों को “कल्प विधा श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 कल्पकथा की ऑनलाइन काव्य गोष्ठियों में प्रतिभागियों को *”कल्प काव्य श्री”* सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 आपकी सभी रचनाएं स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कॉपीराइट इशू के लिए लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा।
✍🏻 कल्पकथा पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत, सामुहिक या राजनैतिक प्रचार-प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित है।
✍🏻 यदि आप कल्पकथा संदेशों से इतर कोई व्यक्तिगत, राजनैतिक या सामुहिक विज्ञापन करना चाहते हैं तो आप संस्थापक निर्देशक या संस्थापक निदेशक कोषाध्यक्ष को इसका शुल्क जमा करवा कर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
✍🏻 यदि आप बिना अनुमति लिये किसी भी प्रकार का राजनैतिक, व्यक्तिगत या सामुहिक लिंक, पोस्ट या फिर कोई चित्र/चलचित्र आदि डालते हैं तो आप पर तुरंत 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा, जो संस्था नियमों के अनुसार अवश्य ही देय होगा।
✍🏻 लिखते रहिये, 📖 पढते रहिये और 🚶 बढ़ते रहिये। 🌟
✍🏻 कल्प आमंत्रण अध्यक्ष
—: कल्पकथा प्रबंधन :—
One Reply to “⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण : मेरे प्रिय कवि” !! ⛩️”
Leave A Comment
You must be logged in to post a comment.
पवनेश
⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/नवम्बर/२०२४/द” !! ⛩️
📜 विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– कल्प/नवम्बर/२०२४/द 📜
📚 विषय :- !! “मेरे प्रिय कवि” !! 📚
🪔 विधा :- !! “काव्य” !! 🪔
📢 भाषा :- !! “हिन्दी” !! 📣
🎊 “!! विषय:- ओजसूर्य रामधारी सिंह दिनकर जी !!” 🎊
सूर्य समान तेजस्विता, शब्दधार से जग को नहलाया,
दिनकर ने भारत भूमि को, ओजस्वी स्वर से सजाया।
क्रांति-दीप के अग्रदूत बन, जन-जन में अलख जगाई,
युग-चेतना के युगधर्मा ने, नव जागृति की लौ जलाई।।
परशुराम की प्रतीक्षा में, चेतावनी का शंख बजाया,
अहंकार के अंधकार को, सत्य की राह दिखाया।
रश्मिरथी की गर्व गाथा से, कर्ण की महिमा गाई,
संघर्षशील जीवन दर्शन की, हर पीड़ा समझाई।।
हुंकार भर रणवीरों को दिनकर ने, रण में साहस दिया,
विजय-पथ पर बढ़ते कदमों को, पुनः आलोकित किया।
उर्वशी में प्रेम-मर्यादा का, अद्वितीय संगम लेकर आए,
मानवता के जटिल हृदय को, कवि सहज भाव समझाए।।
संस्कृति के चार अध्याय में, भारत की गाथा लिखी,
धरा, गगन, और सागर तक, संस्कृति मान बढ़ाया सखी।
ओज, करुणा, और प्रेम से, काव्य को संग्रहणीय बनाया,
दिनकर ने अपनी वाणी से, ओजकवि का गौरव पाया।।
सृजन प्रयास:-
पवनेश मिश्रा।