
!! “कल्प साप्ताहिक आमंत्रण ; कल्प/दिसम्बर/2024/द” !!
- Kalpkatha
- 24/12/2024
- लेख
- प्रतियोगिता
- 1 Comment
⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/दिसम्बर/२०२४/द” !! ⛩️
📜 विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– !! “कल्प/दिसम्बर/२०२४/द” !! 📜
📚 विषय :- !! “जाते हुए लम्हें” !! 📚
⏰ समयावधि :- दिनाँक २४/१२/२०२४ प्रातः ०८.०० बजे से २८/१२/२०२४ रात्रि १०.०० बजे तक ⏰
🪔 विधा :- !! “स्वैच्छिक” !! 🪔
📢 भाषा :- !! “हिन्दी, संस्कृत” !! 📣
⚜️ विषय विशेष :- आँगल वर्ष 2024 के समापन पर विशिष्ट अभिव्यक्ति ।। ⚜️
💎 !! “आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं” !! 💎
📢 कल्प कथा के नियम :- 📢
✍🏻 कल्प आमंत्रण प्रतियोगिता में रचना भेजते समय रचना में ऊपर आमंत्रण क्रमांक, विषय एव शीर्षक और नीचे लेखक/लेखिका का नाम होना आवश्यक है। उसके बिना रचनाएं सम्मिलित नहीं की जायेंगी।
✍🏻 कल्पकथा वेबसाइट पर रचना प्रतियोगिता श्रेणी के अंतर्गत लिखने पर प्रति प्रतियोगिता प्रमाणपत्र एवं मासिक विशेष सम्मान दिया जाएगा।
✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में सभी प्रमाणपत्र श्रेष्ठ, उत्तम और सहभागिता रूप में तीन प्रकार के रहेंगे।
✍🏻 मासभर सभी आमन्त्रणों में प्रतिभाग करने पर श्रेष्ठ, किन्ही तीन में प्रतिभाग करने पर उत्तम और दो में प्रतिभाग करने पर सहभागिता प्रमाणपत्र रहेगा।
✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में विविध विधाओं में लिखने वाले लेखकों को “कल्प कलम श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 दैनिक आमंत्रण में आई रचनाओं के सभी श्रेष्ठ रचनाकारों को “कल्प विधा श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 कल्पकथा की ऑनलाइन काव्य गोष्ठियों में प्रतिभागियों को “कल्प काव्य श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 आपकी सभी रचनाएं स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कॉपीराइट इशू के लिए लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा।
✍🏻 कल्पकथा पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत, सामुहिक या राजनैतिक प्रचार-प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित है।
✍🏻 यदि आप कल्पकथा संदेशों से इतर कोई व्यक्तिगत, राजनैतिक या सामुहिक विज्ञापन करना चाहते हैं तो आप संस्थापक निर्देशक या संस्थापक निदेशक कोषाध्यक्ष को इसका शुल्क जमा करवा कर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
✍🏻 यदि आप बिना अनुमति लिये किसी भी प्रकार का राजनैतिक, व्यक्तिगत या सामुहिक लिंक, पोस्ट या फिर कोई चित्र/चलचित्र आदि डालते हैं तो आप पर तुरंत 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा, जो संस्था नियमों के अनुसार अवश्य ही देय होगा।
✍🏻 लिखते रहिये, 📖 पढते रहिये और 🚶 बढ़ते रहिये। 🌟
✍🏻 कल्प आमंत्रण अध्यक्ष
—: कल्पकथा प्रबंधन :—
One Reply to “!! “कल्प साप्ताहिक आमंत्रण ; कल्प/दिसम्बर/2024/द” !!”
Leave A Comment
You must be logged in to post a comment.
पवनेश
✍🏻 !! “साप्ताहिक आमंत्रण- कल्प/दिसम्बर/२०२४/द” !! ✍🏻
📜 विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक– !! “कल्प/दिसम्बर/२०२४/द” !! 📜
📚 विषय :- !! “जाते हुए लम्हें” !!📚
🪔 विधा :- !! “काव्य” !!🪔
📢 भाषा :- !! “हिन्दी” !! 📣
🇮🇳 “!! शीर्षक:- जय भारत 2024 !!” 🇮🇳
चमके गगन में भारत के तारे,
ज्ञान-विज्ञान के दीप जलाए।
चंद्रयान ने छुआ चंद्रलोक,
नभ में नए इतिहास बनाए।।
क्रीड़ा के रण में बजा जयघोष,
तिरंगा लहरा मान बढ़ाए।
नीरज का भाला रजत सा चमका,
हॉकी ने कांस्य का राग गाए।।
शतरंज की बिसात पर गुकेश ने,
रचा विजय का नया संदेसा।
टी20 में क्रिकेट के रण में,
भारत बना चैंपियन 2007 जैसा।।
अंतरिक्ष के रहस्य सुलझाए,
स्वदेशी शक्ति का मान बढ़ा।
धरती से नभ तक भारतवासियों के,
सपने को साकार किया।।
निशानेबाजी में मनु का श्रम,
स्वर्णिम इतिहास रचाने चला।
पर्यावरण के पथ पर चलकर,
हरित विकास की अलख जला।।
किसानों के खेतों में हरियाली,
तकनीक का स्नेह नया लाया।
महिला सशक्तिकरण की गाथा,
हर घर में नव विश्वास समाया।।
सैन्य शक्ति में गूँजा जयघोष,
रणभेरी ने गर्व जगाया।
संस्कृति की रक्षा में भारत ने,
धरोहर को नवरूप दिलाया।।
शिक्षा के दीप जलाए ऐसे,
ज्ञान का हर कोना चमकाया।
डिजिटल भारत के अभियान ने,
हर हृदय को जोश से भर आया।।
सन् 2024 की यह यशगाथा,
हर क्षेत्र में परचम फहराया।
जय भारत घोष से गूँजी दुनियां,
युग-युग तक यह वैभव गाए।।
✍️:- सृजन प्रयास।
पवनेश मिश्रा।