
⛩️ !! “कल्प कथा पक्ष प्रतियोगिता : कल्प स्थापना मास विशेष” !! ⛩️
- Kalpkatha
- 11/01/2025
- लेख
- प्रतियोगिता
- 0 Comments
📜 !! “कल्प कथा पक्ष प्रतियोगिता आमंत्रण” !! 📜
🔱 !! “कल्पकथा स्थापना मास विशेष आयोजन” !! 🔱
🪘 !! “प्रतियोगिता आमंत्रण क्रमांक :- कल्प/जनवरी/२०२५/प्रथम प्रवास” !! 🪇
📖 विषय :- !! “श्री गणेश पर्व” !! ✍🏻
⏰ !! समयावधि :- दिनाँक ११/०१/२०२५ प्रातः ८.०० बजे से दिनाँक १२/०१/२०२५ सायं ६.०० बजे तक !! ⏳
🪔 विधा :- !! “काव्य” !! 🪔
🔊 भाषा :- !! “हिन्दी, संस्कृत” !! 🔊
⚜️ विषय विशेष :- कल्प कथा पक्ष प्रतियोगिता के अंतर्गत आपको प्रति तीसरे दिन अलग विषय दिया जायेगा। जिस दिन जो विषय मिलेगा, उस पर अगले दिन शाम छः बजे तक प्रतिभागी को उस विषय पर नियमानुसार रचना भेजनी होगी।
💎 !! “आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं” !! 💐
🔊 कल्प कथा पक्ष व्यवस्थायें :- 📣
✍🏻 कल्प कथा पक्ष प्रतियोगिता में सात विषयों में से कम से कम पाँच विषय पर रचना सृजन अनिवार्य होगा।
✍🏻 कल्प कथा पक्ष प्रतियोगिता में रचना भेजते समय रचना में ऊपर आमंत्रण क्रमांक, विषय एवं शीर्षक और नीचे लेखक/लेखिका का नाम होना चाहिए। उसके बिना रचनाएं सम्मिलित नहीं की जायेंगी।
✍🏻 कल्प कथा पक्ष प्रतियोगिता में पहले छः आमंत्रण काव्य विधा में व अंतिम आमंत्रण स्वैच्छिक विधा में होगा।
✍🏻 कल्प कथा पक्ष कल्पकथा स्थापना माह विशेष एक पखवाड़े तक चलने वाला प्रतियोगिता आमंत्रण है।
✍🏻 कल्प कथा पक्ष प्रतियोगिता दिनाँक ११ जनवरी २०२५ शनिवार से प्रारंभ होकर दिनाँक २५ जनवरी २०२५ शनिवार तक रहेगी।
✍🏻 कल्प कथा पक्ष प्रतियोगिता में प्रति तीसरे दिन के लिए एक अलग विषय निर्धारित होगा जिसे “कल्प प्रवास” के नाम से संबोधित किया जाएगा।
✍🏻 कल्प कथा पक्ष में दिये गये विषय पर रचना भेजने का समय प्रतिदिन प्रातः ८.०० बजे से, दूसरे दिन सायं ६.०० बजे तक रहेगा। समयावधि के पूर्व अथवा पश्चात प्राप्त रचनाएँ स्वीकृत नहीं होंगी।
✍🏻 रचनाओं का सृजन हिन्दी अथवा संस्कृत (देवनागरी लिपि) भाषा में किया जाना अनिवार्य है। किसी अन्य भाषा अथवा लिपि में प्रेषित रचना प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं की जा सकेगी।
✍🏻 रचनाओं में सामान्य हिन्दी व्याकरण यथा अल्प विराम, पूर्ण विराम, प्रश्नवाचक चिन्ह, विस्मयादिबोधक चिन्ह, इत्यादि का प्रयोग विधा के नियमानुसार किया जाना चाहिए।
✍🏻 रचनाओं में किसी भी प्रकार की भ्रांति, अपमानजनक शब्द, अंधविश्वास, अथवा अवैधानिक कृत्यों, को उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
✍🏻 सभी आमंत्रणों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को विशेष सम्मान दिया जायेगा।
✍🏻 प्रतियोगिता नियम के अनुसार श्रेष्ठ पाँच रचनाकारों को विशेष सम्मानित करते हुए भेंटवार्ता के लिए आमंत्रित किया जायेगा।
✍🏻 श्रेष्ठ पांच रचनाओं के अतिरिक्त अन्य सभी रचनाकारों को जिन्होंने सहभागिता के सभी नियमों को पालन किया होगा उन्हें विशेष डिजिटल सम्मान प्रदान किया जाएगा एवं कल्प प्रगीत आनंद में लाइव वार्ता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
✍🏻 आपकी सभी रचनाएं स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कॉपीराइट विवाद के लिए लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा। किसी भी प्रकार का कॉपीराइट विवाद प्रमाणित होने पर संस्था रचनाकार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र होगी।
✍🏻 कल्पकथा पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत, सामूहिक या राजनैतिक प्रचार-प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित है।
✍🏻 यदि आप कल्पकथा संदेशों से इतर कोई व्यक्तिगत, राजनैतिक या सामूहिक विज्ञापन करना चाहते हैं तो आप संस्थापक निर्देशक या संस्थापक निदेशक कोषाध्यक्ष को इसका शुल्क जमा करवा कर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
✍🏻 यदि आप बिना अनुमति लिये किसी भी प्रकार का राजनैतिक, व्यक्तिगत या सामूहिक लिंक, पोस्ट या फिर कोई चित्र/चलचित्र आदि डालते हैं तो आप पर तुरंत 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा, जो संस्था नियमों के अनुसार अवश्य ही देय होगा।
✍🏻 आवश्यकता होने पर उल्लेखित बिन्दुओं के अलावा किसी भी अन्य बिन्दु पर निर्णय कल्पकथा प्रबंधन द्वारा सभी पक्षों से चर्चा करके लिया जाएगा जो अंतिम निर्णय होगा।
✍🏻 किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या की स्थिति में संस्था प्रबंधन का निर्णय अंतिम होगा।
✍🏻 न्यायालीन प्रकरण की स्थिति में संस्था के स्थापना क्षेत्र में ही परिवाद स्वीकृत होगा।
-: कल्पकथा प्रबंधन :-
Leave A Comment
You must be logged in to post a comment.