Dark

Auto

Light

Dark

Auto

Light

IMG-20250514-WA0036

🔔 कल्प संवादकुंज:- “ऑपरेशन सिंदूर:- आतंक के विरुद्ध युद्ध” 🔔

🇮🇳”साप्ताहिक कल्प संवादकुंज – राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस विशेष” 🇮🇳

 

🔔 कल्प संवादकुंज:- “ऑपरेशन सिंदूर:- आतंक के विरुद्ध युद्ध” 🔔

 

⏳ “समयावधि: दिनाँक १४-मई-२०२५ बुधवार सायं ६.०० बजे से दिनाँक २०-मई-२०२५ मंगलवार मध्य रात्रि १२.०० बजे (भारतीय समयानुसार) तक।” ⏲️

 

☘️ “विधा – लेख (वैचारिक)” ☘️

📝 “भाषा:- हिन्दी (देवनागरी लिपि)” 📝

 

🪭 “विषय विशेष- ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में आपके विचार” 🪭

 

▶️ “!! निर्धारित विषय पर लेख कल्पकथा परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप, सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म, एवं वेबसाइट पर स्वीकृत किए जायेंगे। !!” ▶️

Kalp Samwad Kunj

5 Comments to “🔔 कल्प संवादकुंज:- “ऑपरेशन सिंदूर:- आतंक के विरुद्ध युद्ध” 🔔”

  • Kalp Samwad Kunj

    ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के विरुद्ध युद्ध — राष्ट्र का समर्पण और संकल्प

    “रक्त की एक बूँद भी यदि धरती माँ पर गिरे, तो वह सिंदूर बन जाए — वीरों का।”
    यह पंक्ति केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि भारत के उन सपूतों का यथार्थ है जो आतंकवाद के विरुद्ध एक अलिखित पराक्रम की गाथा रचते हैं। ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, यह भारत की आत्मा पर लगे कलंक को धोने का संकल्प था।

    आज जब हम राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस की बात करते हैं, तब केवल शोक नहीं, बल्कि प्रतिरोध, प्रत्युत्तर और पुनर्निर्माण की आवश्यकता को भी स्मरण करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखा दिया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई केवल गोलियों से नहीं, अपितु अदम्य साहस, रणनीतिक चातुर्य और राष्ट्रीय एकता से लड़ी जाती है।

    इस अभियान में सैनिकों की भूमिका जितनी वीरता से भरी थी, उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका भारत के आम नागरिकों ने निभाई — सूचनाएं देना, सेना का सहयोग करना, और सबसे बढ़कर आतंक के भय से न डरना। आतंक का उद्देश्य होता है मनोबल तोड़ना, पर ऑपरेशन सिंदूर ने भारत का मनोबल और ऊँचा कर दिया।

    यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संदेश है — कि भारत केवल शांति का उपासक नहीं, आवश्यकता पड़ने पर महाकाल भी बन सकता है।
    आतंकवाद के विरुद्ध हमारी यह विजय एक चेतावनी है उन तमाम ताकतों के लिए जो भारत की एकता को चुनौती देना चाहती हैं।

    अंत में, ऑपरेशन सिंदूर को हमारा शतशः नमन। यह केवल एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि राष्ट्र की बिंदी है — वीरता की, त्याग की और अमर गौरव की।

    डॉ बीएल सैनी
    श्रीमाधोपुर सीकर राजस्थान

  • Kalp Samwad Kunj

    समाचार पत्रों में संपादकीय प्रकाशन हेतु

    “ऑपरेशन सिंदूर: एक आध्यात्मिक वैश्विक राष्ट्रयुद्ध”

    डॉ. राघवेंद्र मिश्र

    “ऑपरेशन सिंदूर” केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण है। यह एक ऐसा संकल्प है, जो आतंक, अन्याय और अधर्म के विरुद्ध धर्म, नारी सम्मान और मानवता की रक्षा हेतु खड़ा हुआ है। यह अभियान मात्र सीमाओं की रक्षा का मामला नहीं, बल्कि सनातन सभ्यता की आत्मा को पुनः प्रतिष्ठित करने का एक प्रयास है।

    सिंदूर: शक्ति, संतुलन और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक
    हिंदू परंपरा में सिंदूर मात्र सौभाग्य का प्रतीक नहीं, वह शक्ति का रंग है—माँ दुर्गा की ज्योति का विस्तार। यह लाल रेखा केवल मांग की शोभा नहीं, बल्कि धर्म की रेखा है, जिसके पार कोई भी अन्याय स्वीकार्य नहीं। जब इस प्रतीक का अपमान होता है, तो वह एक स्त्री मात्र पर आघात नहीं होता, बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि के संतुलन और धर्म के मूल तत्वों को चुनौती दी जाती है।

    सिंदूर और सभ्यता का उत्तर

    कश्मीर में जो हुआ, वह किसी एक भूभाग या एक समुदाय पर नहीं, बल्कि समूची सभ्यता पर आघात था। यह घटना “सीता हरण” और “द्रौपदी चीरहरण” जैसे ऐतिहासिक प्रतीकों को पुनर्जीवित करती है। हमारी संस्कृति वह है जो स्त्री सम्मान की रक्षा हेतु रामायण रचती है, महाभारत रचती है, और आवश्यकता पड़ने पर रणचंडी का रूप ले लेती है। वही हमारी भारतीय आर्मी अब रणचंडी के रूप में पाकिस्तान के आतंकियों पर टूट पड़ी है l

    “हम वह सभ्यता हैं जो नारी सम्मान के लिए महायुद्ध रचती है।
    हम वह संस्कृति हैं जो रावणों और दुर्योधनों का अंत करती है।”

    यह प्रतिशोध नहीं, राष्ट्रयुद्ध है
    “ऑपरेशन सिंदूर” कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं, यह एक आध्यात्मिक यज्ञ है—धर्म की पुनर्स्थापना, स्त्री की गरिमा की रक्षा और मानवता की प्रतिष्ठा के लिए। यह वह क्षण है जब शस्त्र, शास्त्र की रक्षा हेतु उठते हैं। जब अधर्म सीमा लांघता है, तब धर्म भी ध्वज उठाता है।

    “धर्मो रक्षति रक्षितः”—जो धर्म की रक्षा करता है, उसकी रक्षा स्वयं धर्म करता है।

    भारत की आत्मा की पुकार
    “ऑपरेशन सिंदूर” भारत की आत्मा की पुकार है—एक ऐसी सभ्यता की चेतावनी जो कभी भी अन्याय को मौन स्वीकृति नहीं देती। यह संदेश है कि स्त्री को केवल पूज्य नहीं, बल्कि सज्जित और सशस्त्र भी मानना होगा। माँ दुर्गा की भुजाएं अब हमारी सेना के रूप में प्रकट हो चुकी हैं। जब शक्ति अपमानित होती है, तब रक्षा के लिए स्वयं शक्ति ही अवतरित होती है।

    अतः यह आर्मी अभियान केवल एक रणनीतिक कार्यवाही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से युगांतकारी उद्घोष है—
    “सिंदूर की रक्षा ही सृष्टि की रक्षा है।”
    यह वह घोष है जो आने वाली पीढ़ियों को यह स्मरण कराएगा कि भारतवर्ष अन्याय के विरुद्ध कभी निष्क्रिय नहीं रहता, और नारी के सम्मान की रक्षा हेतु वह सदा एकजुट होकर खड़ा होता है—शब्दों से, कर्मों से और रणचंडी की भाँति संकल्पों से।

    @Dr. Raghavendra Mishra

  • Kalp Samwad Kunj

    🇮🇳”साप्ताहिक कल्प संवादकुंज – राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस विशेष” 🇮🇳
    🔔 कल्प संवादकुंज:- “ऑपरेशन सिंदूर:- आतंक के विरुद्ध युद्ध” 🔔
    ☘️ “विधा – लेख (वैचारिक)” ☘️
    📝 “भाषा:- हिन्दी (देवनागरी लिपि)” 📝
    🪭 “विषय विशेष- ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में आपके विचार” 🪭

    ऑपरेशन सिंदूर ; आतंक के विरुद्ध युद्ध……

    जैसा कि हम सभी जानते हैं भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा 7 में 2025 की रात को पाकिस्तान और अधिकृत कश्मीर (पी ओ के) में किए गए एक सैन्य हवाई अभियान का कूटनाम (कोडनेम) है ।
    इसका मात्र एक ही उद्देश्य रहा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को तबाह करना।
    ऑपरेशन सिंदूर भारत के बॉर्डर पर गए बिना पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों को बेरहमी से धर्म पूछकर मारे और इसी का बदला सिंदूर ऑपरेशन नामक मिशन लॉन्च करके किया गया उनके पति को मार कर उनका सिंदूर उजाड़ा गया इसलिए सैनिकों ने इस मिशन को सिंदूर ऑपरेशन के नाम से लॉन्च किया।
    इस मिशन में अपनी जान गवाने वाले सशस्त्र बलों के कई शहीदों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस मिशन का दूसरा नाम (शल्यचिकित्सा चिकित्सा सर्जरी )भी रखा गया।
    जिसमें तीनों सेनाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सेना ने (एलओसी) पर हमला किया वायु सेवा ने पाकिस्तान के अंदर टारगेट्स पर हमला किया और भारतीय नौसेना के एक करिया बैटल ग्रुप को कराची के दक्षिण से हमला करने के लिए तैनात किया गया।
    फिर भी पठानकोट ,उधमपुर राजस्थान और सबसे अधिक कश्मीर में पाकिस्तानियों के द्वारा हमला किया गया।
    कश्मीर को सीजर फायर के बाद भी निशाना बनाया गया इसलिए आज भी पाकिस्तानियों की चाल धोखेबाजी से भारत चुप नहीं बैठने वाला क्योंकि हम सभी को पता है कि पाक के नापाक हरकतों का वह हमेशा पीठ के पीछे से वार करेगा और अपने चालबाजियों से भारतीय सैनिकों ,आम नागरिकों को निशाना बनाएगा इसलिए सिंदूर ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना अलर्ट है और राजनीतिक पार्टियों के इरादों एवं उनके कहे अनुसार चुप बैठे हैं परंतु इसका मतलब यह नहीं की युद्ध विराम हो गया है यह युद्ध हर उन देशद्रोहियों के खिलाफ भी लड़ा जा रहा है जो भारत देश में रहते हुए दुश्मनों की बोल बोल रहे हैं अतः मैं
    यही कहना चाहूंगी सर्वप्रथम सीजर फायर के बाद जो भी कुछ पाकिस्तानी भारत में स्थित है उनका खात्मा जल्द किया जाए क्योंकि हम बाहर के दुश्मनों से सतर्क एवं जीत सकते हैं किंतु घर में पल रहे सपोले देशद्रोहियों से नहीं इसलिए इन्हें दूध पिलाना बंद करें और इन्हें जल्द से जल्द उनके फन को कुचला जाए अपने देश को आतंक मुक्त किया जाए यह तभी संभव हो सकता है जब हमारे देश में नेता प्रशासन से अधिक जनता जागरुक हो तब सिंदूर ऑपरेशन या अन्य ऑपरेशन को सफलता प्राप्त होगा और यही हमारी जीत होगी सिंदूर ऑपरेशन नाम रखना बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय था आने वाले इतिहास में सिंदूर मिशन का नाम सदैव जीवित रहेगा और इसका श्रेय हमारे सैनिकों को जाता है क्योंकि जिस समय हम घर में बैठकर क्या होगा क्या होगा की राह देख रहे थे उसे दौरान हमारे सैनिक सिंदूर मिशन की सफलता में जुटे थे और न जाने कितने सैनिक इस लड़ाई में अपने जान की कुर्बानी भारत मां के लिए दे दिए इसके साथ ही अपने जीवन को सार्थक बनाने में भी अहम भूमिका निभाई देश की सेवा के लिए तत्पर हर हो इंसान जो सैनिक हो या ना हो सबका सम्मान होना चाहिए जो अपने देश के लिए अपने तन, मन ,धन से तत्पर है।

    ज्योति राघव सिंह
    वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
    वर्तमान पता -(लेह लद्दाख)

  • Kalp Samwad Kunj

    !!कल्प कथा संवाद कुंज !!
    “ऑपरेशन सिंदूर ”
    !!राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस !!
    समया- विधि :-14 मई बुधवार–20 मई रात्रि12/….
    विधा- लेख (वैचारिक )
    भाषा:- हिंदी (देवनागरी)
    विषय :–विशेष- “ऑपरेशन सिंदूर “के सम्मान में आपके विचार :——
    वादियो में शेर घुस गए ,गीदड़ गए हैं भाग । हाहाकार मचा है देखो, लगी पाक में आग । लगी पाक में आग, टैंक सब गर्जन लगे ।
    उड़े गगन राफेल बम बरसावन लागे।
    कह “मधुप” यह बात ,सत्य घटना है भाई ।
    ” ऑपरेशन सेन्दूर सत्य कर दिखलाई. ।।
    लेख:——-
    यथा नाम: तथा गुण: ! को चरितार्थ
    करती हुई इस घटना को 6 /7 मई को हमारे देश के जांबाज वीर सैनिकों द्वारा रात्रि के समय पाक के आतंकवादियों के मुख्य ठिकानों को उनके साथ नाश्तनाबूद कर अपना पराक्रम दिखाया गया ।
    यह “ऑपरेशन सेन्दूर “12 मई को होने वाला था परंतु इसे 5 दिन पहले 6 /7 की रात में ही लॉन्च कर दिया गया ।
    इस योजना को अंजाम देकर भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को एवं हवाई अड्डे एयरवेज को तहस नहस करके अपने अदम्य साहस का परिचय देकर पुलगांव में हुए सैलानियों एवं सुहागन बहनों के मांग के उजड़े हुए सिंदूर का बदला लिया, पाकिस्तान
    मे तहस – नहस मचा कर भारत के जांबाज सैनिकों ने अपने कुशल अस्त्र शस्त्र संचालन द्वारा अपनी वीरता का परिचय दिया ।
    बैसरन घाटी में इस घटना का अंजाम आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को जो घटना घटित की गई जिसमें घूमने आए 26 जोड़ियों के पुरुषों की निर्मम हत्या जाति पूछ के की गई सबके सामने उनको कलमा पढ़ने को कहा गया जिसे आता था उसके कपड़े उतार कर खतना देख कर पत्नीयों और बच्चों के सामने गोलियों से मारा गया ,साथ-साथ यह भी संदेश कहा गया कि ,:— “जाकर अपने मोदी से कह दो”! सैलानियों के रक्त से घाटी लहु- लुहान हो गई चीखों के साथ कुछ समय में एकदम सन्नाटा छा गया !मस्ती के क्षण बीत गए ।चारों तरफ रोने विलखने की आवाज़ें व चीखें सुनाई पड़ने लगी।
    अंत में इसका बदला हमारे देश की जांबाज बेटियां तथा वीर पुत्रों ने पाकिस्तान में घुसकर उसे तबाह कर लिया पाकिस्तान के 9
    अड्डो को नस्तेनाबूद कर उसके दूहसाहस का बदला लिया तथा यह भी धमकी दिया कि ,यदि पाक ने दोबारा दुह साहस किया तो उसको ऐसा तबाह किया जाएगा की नामो निशा पाक का इस दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा ।।
    नमन है ऐसे देश के जांबाज लड़ाकू जवान व बेटियों को जिन्होंने अपना अदम्य
    शौर्य दिखलाया तथा देश को देशकेगौरव तिरंगे को नभ में फहरा कर भारत देश का नाम बढ़ाया ।
    अंत में संपूर्ण देशवासियों को तथा अपने देश के प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री गृह मंत्री तथा समस्त पार्टी के राजनेताओं को जो एकजुट होकर भारत मां के रक्षार्थ अपने विचार समर्थन में दिए।मै उनको धन्यवाद ज्ञापन करना चाहता हूं ।
    !!”भारत माता की जय ” ! के साथ-साथ यह कहना चाहता हूं कि :—
    देश की रक्षा ही हरदम हमारी सोच हो , एकजुट होकर लड़े मारे उन्हें!
    इस योजना में ना खोट हो ।।
    पं०अवधेश प्रसाद मिश्र… “मधुप ”
    ग्राम-फूलेश आज़मगढ़(उ०प्र०) मिश्र
    8853793131….Jio
    9415818851…Bs… शिवपुरम् भिटारी..
    बनारस……….
    🇬🇶🇬🇶🇬🇶🇬🇶🇬🇶🇬🇶🇬🇶🇬🇶🇬🇶
    ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

  • Kalp Samwad Kunj

    🙏🏻🌹ये भारत की बेटियां🌹🙏🏻
    ओपरेशन सिंदूर

    युगों- युगों से हमारे भारत वर्ष की बेटियों ने दुनिया में परचम लहराया है जब भी कोई आफत आई है नारी ने ख़ुद को साबित किया है हम जानते हैं कि सदियों से यह चलता आया है अहिल्या ने श्रापित पत्थर बन कर परीक्षा दी, माता सीता ने अग्नि परीक्षा दी लेकिन तब कुछ और युग था आज की नारी इतनी सशक्त हैं कि वह सभी देशवासियों के आगे बढ़ रही हैं इसी पद्धति में बाईस अप्रैल को बैसरन घाटी में पाकिस्तान के द्वारा जो बर्बरता हुई जिसमें वहाँ घूमने आये छब्बीस जोडियों के पुरुषों की निर्ममता से हत्या की
    यह कोई साधारण बात नहीं यह प्रहार पाकिस्तान ने हमारे देश की आन बान शान पर किया है ये हमारे आत्मसंयम पर किया
    सब के सामने कलमा पढ़ने को कहाँ जिसे आता था उसके कपड़े उतरवाकर देखा
    पत्नियों और बच्चों के सामने बंदूकों से मारा साथ ही साथ ये भी संदेश दिया कि जाकर अपने प्रधानमंत्री मोदी को बता दो सभी रोते बिलखते रहे कुछ तो बहुत ही अधिक नवविवाहित जोड़ी थीं लेकिन उन्होंने नरसंहार किया इतनी सुंदर घाटी लहुलुहान हो गई भयंकर सन्नाटा छा गया लेकिन पकिस्तान ने जो किया उसकी सज़ा पूरी योजना बना कर चौबीस अप्रैल को बराबर दी गई हमारी बेटियों ने उनके घर में घुस कर उसे तबाह कर दिया सोफिया और उसके साथियों ने पाकिस्तान के नौ अड्डे तवाह कर के उनके दुस्साहस का भरपूर जोश से जबाब दिया साथ ही साथ ये चेतावनी भी दी कि अगर दुबारा ऐसी करने का सोचा भी तो दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देगें नमन हो हमारी जाबांज बेटियों को जिन्होंने इतनें शौर्य का काम कर हमारे देश के झंडे को ऊंचाई पर फैहराने का काम किया यह संदेश भी दिया है कि हम महाराणा प्रताप की भुमि पर कभी आंच नहीं आने देगें इस भारत की भूमि की एक- एक बेटी उन पर भारी है चाहे जान भले ही चलीं जाए हम देश का तिरंगा नहीं झुकने देगें जय हिंद जय भारत माता।

    🙏🏻🌹किरन अग्रवाल🌹🙏🏻
    प्रतापगढ़ यूपी- 15-5-25

Leave A Comment