
!! “कल्पकथा साप्ताहिक आमंत्रण : करवा चौथ विशेष” !!
- Kalpkatha
- 07/10/2025
- लेख
- प्रतियोगिता
- 1 Comment
🕉️ !! “कल्पकथा साप्ताहिक आमंत्रण : करवा चौथ विशेष” !! 🧑🔬
📜 विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– !! “कल्प/अक्टूबर/२०२५/अ” !! 📜
🌱 विषय :- !! “जीवन साथी” !! 🖥️
⏰ समयावधि :- दिनाँक ०७/१०/२०२५ प्रातः ०८.०० बजे से दिनाँक १०/१०/२०२५ रात्रि १०.०० बजे तक ⏰
🪔 विधा :- !! “काव्य” !! 🪔
📢 भाषा :- !! “हिन्दी/संस्कृत” !! 📣
⚜️ विषय विशेष: – जीवन साथी (पति/पत्नी) के प्रेम और समर्पण को समर्पित आपकी भाव पूर्ण रचनाएँ। ⚜️
💎 !! “आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं” !! 💎
📢 कल्पकथा के नियम :- 📢
✍🏻 कल्प आमंत्रण प्रतियोगिता में रचना भेजते समय रचना में ऊपर आमंत्रण क्रमांक, विषय एव शीर्षक और नीचे लेखक/लेखिका का नाम होना आवश्यक है। उसके बिना रचनाएं सम्मिलित नहीं की जायेंगी।
✍🏻 सभी रचनायें लिखित रूप में ही स्वीकार्य रहेंगी।
✍🏻 व्यक्तिगत रूप से प्रेषित रचनाएँ, एवं व्यवस्था बिंदुओं के बिना प्रेषित रचनाएँ स्वीकृत नहीं होगी।
✍🏻 कल्पकथा वेबसाइट पर रचना प्रतियोगिता श्रेणी के अंतर्गत लिखने पर प्रति प्रतियोगिता प्रमाणपत्र एवं मासिक विशेष सम्मान दिया जाएगा।
✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में सभी प्रमाणपत्र श्रेष्ठ, उत्तम और सहभागिता रूप में तीन प्रकार के रहेंगे।
✍🏻 मासभर सभी आमन्त्रणों में प्रतिभाग करने पर श्रेष्ठ, किन्ही तीन में प्रतिभाग करने पर उत्तम और दो में प्रतिभाग करने पर सहभागिता प्रमाणपत्र रहेगा।
✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में विविध विधाओं में लिखने वाले लेखकों को “कल्प कलम श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 दैनिक आमंत्रण में आई रचनाओं के सभी श्रेष्ठ रचनाकारों को “कल्प विधा श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 कल्पकथा की ऑनलाइन काव्य गोष्ठियों में प्रतिभागियों को “कल्प काव्य श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
✍🏻 आपकी सभी रचनाएं स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कॉपीराइट इशू के लिए लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा।
✍🏻 कल्पकथा पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत, सामुहिक या राजनैतिक प्रचार-प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित है।
✍🏻 यदि आप कल्पकथा संदेशों से इतर कोई व्यक्तिगत, राजनैतिक या सामुहिक विज्ञापन करना चाहते हैं तो आप संस्थापक निर्देशक या संस्थापक निदेशक कोषाध्यक्ष को इसका शुल्क जमा करवा कर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
✍🏻 यदि आप बिना अनुमति लिये किसी भी प्रकार का राजनैतिक, व्यक्तिगत या सामुहिक लिंक, पोस्ट या फिर कोई चित्र/चलचित्र आदि डालते हैं तो आप पर तुरंत 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा, जो संस्था नियमों के अनुसार अवश्य ही देय होगा।
✍🏻 लिखते रहिये, 📖 पढते रहिये और 🚶 बढ़ते रहिये। 🌟
✍🏻 कल्प आमंत्रण अध्यक्ष
—: कल्पकथा प्रबंधन :—
One Reply to “!! “कल्पकथा साप्ताहिक आमंत्रण : करवा चौथ विशेष” !!”
Leave A Comment
You must be logged in to post a comment.
Dr Jai Mehalwal
🎯 विशिष्ठ आमंत्रण क्रमांक :– !! “कल्प/अक्टूबर/२०२५/अ” !! 🎯
🙍♀️ विषय :- !! “जीवन साथी” !! 🙍♀️
⏰ समयावधि :- दिनाँक १०/१०/२०२५ शुक्रवार
🪔 विधा :- !! “काव्य” !! 🪔
भाषा :- !! “हिन्दी !!
🤱 विषय विशेष :- जीवन साथी
करवाचौथ के दिन व्रत का संकल्प करती है,
सूर्योदय से चंद्रमा के आने तक,
अपने मन को पति की याद में बहलाती है,
लंबी उम्र हो पति की यही दुआ करती है।
सजती है सवंरती है सोलह श्रृंगार करती है,
मनमोहनी बनकर अपने चांद का दीदार करती है,
उपहार की कोई परवाह नहीं ,
बस अपनी जीवनसाथी के प्यार की इच्छा रखती है।
पूरा दिन भूखे प्यासे रह कर रीत निभाती है,
एक टक टकी लगाकर चांद के दीदार का इंतजार करती है,
क्या पता उम्र बढ़ी न बढ़े,
प्यार जरूर बढ़ेगा ऐसा विश्वास जताती है।
लंबी उम्र की दुआ करके,
अपने प्रण को निभाती है,
हर वर्ष इस पावन दिन को,
करवाचौथ के रूप में मनाती है।
स्वरचित एवम अप्रकाशित रचना
कैप्टन डॉक्टर जय अनजान
ई ०१ प्रोफेसर कॉलोनी
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
पिन १७४००१
संपर्क 9418353461