!! व्यक्तित्व परिचय : बाल साहित्यकार विशेषांक : कु० अनन्या शर्मा !!
- कल्प भेंटवार्ता
- 27/11/2025
- लेख
- साक्षात्कार
- 0 Comments
🌸 कल्प भेंटवार्ता – बाल साहित्यकार विशेषांक 🌸
!! “व्यक्तित्व परिचय : अनन्या शर्मा” !!
!! मेरा परिचय !!
नाम :- अनन्या शर्मा
माता/पिता का नाम :- माता: श्रीमती बिंदु शर्मा
पिता: भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
जन्म स्थान एवं जन्म तिथि :- 01/07/2014 जन्म स्थान इटावा , उत्तर प्रदेश…
भाई /बहिन का नाम :- भाई कुणाल
दादा /दादी के नाम :-
दादा जी: स्व. श्री राम शंकर शर्मा
दादी जी: श्रीमती लौंग श्री देवी
शिक्षा :- 6 (अ)
विद्यालय :- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय इटावा उत्तर प्रदेश
वर्तमान निवास :- वैभव नगर पी.ए.सी. सिविल लाइन
इटावा उत्तर प्रदेश
पिन कोड 206002
आपकी मेल आई डी :- bhagwandas.das@rediffmail.com
आपकी कृतियाँ :-
1. मेरी प्यारी माँ
2. मेरा प्यारा भारत
3. पुस्तक
4. चिड़िया रानी
5. अपना प्यारा हिंदुस्तान
6. यदि मैं उड़ सकती
7. त्योहार
8. स्कूल
आपकी विशिष्ट कृतियाँ :- मेरी प्यारी मां , कविता एवं भारत मेरा प्यारा देश ,कविता…
आपकी प्रकाशित कृतियाँ :-
1. मेरी प्यारी माँ : साझा संकलन माँ का आंचल
2. भारत मेरा प्यारा देश: पल्लवन पत्रिका
पुरूस्कार एवं विशिष्ट स्थान :-
1. ओपन स्पोर्ट्स मीट 2023
2. कराटे ब्लैक बेल्ट
3. पल्लवन काव्य पाठ प्रतियोगिता में तृतीय
4. प्रदर्शनी श्लोक पाठ प्रतियोगिता में द्वितीय
!! “मेरी पसंद” !!
उत्सव :- दीपावली
भोजन :- दाल चावल
रंग :- नीला
परिधान : पारंपरिक पोशाक..
स्थान एवं तीर्थ स्थान :- 1. शक्तिपीठ ज्वाला मुखी माता मंदिर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश…
2. बैजनाथ मंदिर, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश…
लेखक/लेखिका :- सोहन लाल द्विवेदी जी
कवि/कवयित्री :- सुभद्रा कुमारी चौहान
उपन्यास/कहानी/पुस्तक :- दो बैलों की कथा
कविता/गीत/काव्य खंड :- वंदे मातरम्
खेल :- शतरंज एवं कराटे
फिल्में/धारावाहिक (यदि देखते हैं तो) :- ऐतिहासिक एवं साहसिक फिल्में …
आपकी लिखी हुई आपकी सबसे प्रिय कृति :- मेरी प्यारी माँ, कविता…
🥁 !! “बाल साहित्यकार विशेष—कल्प भेंटवार्ता हेतु 25 संवाद बिंदु” !! 🥁
(1) परिचय एवं प्रेरणा :-
1. अपना संक्षिप्त परिचय—कहाँ से हैं, किस कक्षा में पढ़ते हैं?
अनन्या शर्मा :- मेरा नाम अनन्या है। मैं कक्षा 6 मैं पढ़ती हूँ ।, मेरे पिता का नाम श्री भगवान दास शर्मा ( प्रशांत) वह भूत पूर्व सैनिक हैं और वह माध्यमिक में शिक्षक हैं। मेरी माता का नाम श्रीमती बिंदु शर्मा वह भी शिक्षक हैं। मेरे भाई कुणाल बी.एफ.ए फ़ाइन आर्ट्स का कोर्स कर रहे हैं।
2. साहित्य की ओर आपकी पहली प्रेरणा कब और किससे मिली?
अनन्या शर्मा :- पिछले वर्ष मेरे घर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ तो मैने भी एक कविता सुनाई थी। जिस पर कवि दादा प्रेम बाबू प्रेम जी ने मुझे आशीर्वाद दिया था। तबसे मेरे मन मे कविता के लिए प्रेम जग गया और कुछ कुछ मैंने अपने पापा से भी सीखा।
(2) लेखन का आरंभ :-
3. आपने पहली बार कब कुछ लिखा? वह अनुभव कैसा था?
अनन्या शर्मा :- वह अनुभव जिज्ञासु और काफी अच्छा था।
4. घर में या विद्यालय में कौन व्यक्ति आपके लेखन को सबसे अधिक प्रोत्साहित करता है?
अनन्या शर्मा :- मेरे माता-पिता जी
(3) प्रिय विधाएँ :-
5. आपको किस प्रकार का लेखन अधिक पसंद है—कविता, कहानी, संवाद, निबंध, बाल-कविता, हास्य आदि?
अनन्या शर्मा :- बाल कविता
6. क्या कोई विशेष विषय है जिस पर लिखना आपको सबसे अधिक आनंद देता है?
अनन्या शर्मा :- देश प्रेम।
(4) अध्ययन एवं पठन :-
7. कौन-सी पुस्तकें आपने हाल ही में पढ़ी हैं जिन्होंने आप पर प्रभाव डाला?
अनन्या शर्मा :- मेरी हिंदी की किताब गोल कहानी, प्रेम चंद्र जी की कहानी।
8. कोई ऐसा बाल-लेखक या कवि जिनसे आप प्रेरणा लेते हैं?
अनन्या शर्मा :- सोहन लाल द्विवेदी जी।
(5) लेखन प्रक्रिया :-
9. लिखने के लिए आपको कौन-सा समय या वातावरण सबसे प्रिय है?
अनन्या शर्मा :- सुबह का शान्त वातावरण ।
10. क्या आप पहले रूपरेखा बनाते हैं या सीधे लिखना शुरू कर देते हैं?
अनन्या शर्मा :- पहले रूपरेखा बनाती हूँ।
11. कठिन विषयों को लिखते समय आप प्रेरणा कैसे प्राप्त करते हैं?
अनन्या शर्मा :- पापा से पूछ कर।
(6) भाषा एवं अभिव्यक्ति :-
12. लेखन में नई-नई शब्दावली कैसे सीखते हैं?
अनन्या शर्मा :- किताबों से नई- नई शब्दावली सीख ती हूँ।
13. क्या आप अपनी मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा के शब्दों का भी उपयोग करते हैं?
अनन्या शर्मा :- जी, हाँ।
(7) विद्यालय एवं मित्र-परिवार :-
14. विद्यालय में शिक्षक और सहपाठी आपके लेखन के बारे में क्या कहते हैं?
अनन्या शर्मा :- प्रशंसा करते है।
15. क्या आपके मित्र आपकी रचनाएँ पढ़ते हैं? उनकी कौन-सी प्रतिक्रिया आपको याद है?
अनन्या शर्मा :- जी, पढ़ते हैं और मेरी प्रशंसा करते हैं।
(8) पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ :-
16. आपने किन-किन प्रतियोगिताओं में भाग लिया है? कोई विशेष उपलब्धि?
अनन्या शर्मा :- कराटे प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, श्लोक प्रतियोगिता, कविता गायन प्रतियोगिता मैंने इन सब में प्रथम पुरुषकार प्राप्त किया था।
17. किसी मंच पर पहली बार प्रस्तुति देने का अनुभव कैसा रहा?
अनन्या शर्मा :- जब दो साल पहले पहली बार नुमायश पंडाल मे मैंने कविता पड़ी थी तो मुझे बहुत अच्छा लगा।
(9) सामाजिक विषयों पर दृष्टि :-
18. देश, समाज, पर्यावरण, नैतिकता, संस्कार—इन विषयों पर आपका विचार क्या है?
अनन्या शर्मा : हम जो भी घर और स्कूल से सीखते हैं उससेे संस्कार बनते हैं। संस्कार से नैतिकता आती है। नैतिकता से समाज अच्छा बनता है। अच्छे समाज से अच्छा देश बनेगा।
19. क्या आप सामाजिक या मानवीय विषयों पर भी लिखते हैं?
अनन्या शर्मा : हाँ जी।
(10) डिजिटल माध्यम और लेखन :-
20. मोबाइल/इंटरनेट के इस युग में अध्ययन और लेखन का संतुलन कैसे बनाते हैं?
अनन्या शर्मा :- वैसे तो किताबों से पढ़ती हूँ पर कभी-कभी जरूरत पड़ती है तो इंटरनेट का भी प्रयोग कर लेती हूँ।
21. क्या आप डिजिटल नोट्स या डायरी का उपयोग करते हैं?
अनन्या शर्मा :- मैं डायरी का उपयोग करती हूँ।
(11) भविष्य की योजनाएँ :-
22. क्या आप आगे चलकर लेखक/कवि बनना चाहेंगे?
अनन्या शर्मा : जी, हाँ।
23. भविष्य में किस प्रकार की पुस्तक लिखने की इच्छा रखते हैं?
अनन्या शर्मा : बाल कविताओ की किताब।
(12) संदेश और प्रेरणा:-
24. अपने जैसे अन्य बच्चों के लिए आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
अनन्या शर्मा :- अपने विचार साँझा करने की कोशिश कविता के माध्यम से साँझा करना सीखें और उसको कलम के द्वारा एक पन्ने पर लिखें।
25. कल्पकथा साहित्य संस्था के इस कल्प भेंटवार्ता मंच से आप क्या सीखकर आगे बढ़ना चाहते हैं?
अनन्या शर्मा :- अपनी बातों को रखने की कला और आत्म विश्वास।
✍🏻 वार्ता : अनन्या शर्मा, इटावा (उप्र)
कल्प बाल व्यक्तित्व परिचय में आज नन्ही साहित्यकार अनन्या शर्मा जी से परिचय हुआ। ये इटावा (उप्र) से हैं एवं बाल्यावस्था से ही लेखन क्षेत्र में आ गई थीं। इनके साथ हुई भेंटवार्ता को आप नीचे दिये कल्पकथा के यू ट्यूब चैनल लिंक के माध्यम से देख सुन सकते हैं। 👇
https://www.youtube.com/live/gaAIKhdXMzY?si=DPH7Y5eHqj_OwbTd
इनसे मिलना और इन्हें पढना आपको कैसा लगा? हमें कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट लिख कर अवश्य बताएं। हम आपके मनोभावों को जानने के लिए व्यग्रता से उत्सुक हैं।
मिलते हैं अगले सप्ताह एक और विशिष्ट साहित्यकार से। तब तक के लिए हमें आज्ञा दीजिये।
राधे राधे 🙏 🌷 🙏
✍🏻 लिखते रहिये, 📖 पढते रहिये और 🚶बढते रहिये। 🌟
✍🏻 प्रश्नकर्ता : कल्प भेंटवार्ता प्रबंधन
Leave A Comment
You must be logged in to post a comment.
