Dark

Auto

Light

Dark

Auto

Light

कल्पकथा_20241216_075239_0000

⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/दिसम्बर/२०२४/स” !! ⛩️

⛩️  !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/दिसम्बर/२०२४/स” !! ⛩️

 

 

📜 विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– !! “कल्प/दिसम्बर/२०२४/स” !! 📜

 

📚  विषय :- !! “किसान और खेत” !!  📚

 

 ⏰ समयावधि :- दिनाँक १६/१२/२०२४ प्रातः ८.०० बजे से २०/१२/२०२४ रात्रि १०.०० बजे तक ⏰

 

🪔 विधा :- !! “काव्य, कहानी, लेख ” !! 🪔

 

 📢 भाषा :- !! “हिन्दी, संस्कृत” !! 📣

 

⚜️  विषय विशेष :-  सुन्दर मनोभावों की उर्वर उड़ान ।। ⚜️

 

 

💎 !! “आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं” !! 💎

 

 

 

📢  कल्प कथा के नियम :- 📢

 

✍🏻 कल्प आमंत्रण प्रतियोगिता में रचना भेजते समय रचना में ऊपर आमंत्रण क्रमांक, विषय एव शीर्षक और नीचे लेखक/लेखिका का नाम होना आवश्यक है। उसके बिना रचनाएं सम्मिलित नहीं की जायेंगी।

 

✍🏻 कल्पकथा वेबसाइट पर रचना प्रतियोगिता श्रेणी के अंतर्गत लिखने पर प्रति प्रतियोगिता प्रमाणपत्र एवं मासिक विशेष सम्मान दिया जाएगा।

 

✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में सभी प्रमाणपत्र श्रेष्ठ, उत्तम और सहभागिता रूप में तीन प्रकार के रहेंगे।

 

✍🏻 मासभर सभी आमन्त्रणों में प्रतिभाग करने पर श्रेष्ठ, किन्ही तीन में प्रतिभाग करने पर उत्तम और दो में प्रतिभाग करने पर सहभागिता प्रमाणपत्र रहेगा।

 

✍🏻 साप्ताहिक आमंत्रण में विविध विधाओं में लिखने वाले लेखकों को “कल्प कलम श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

 

✍🏻 दैनिक आमंत्रण में आई रचनाओं के सभी श्रेष्ठ रचनाकारों को “कल्प विधा श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 

 

✍🏻 कल्पकथा की ऑनलाइन काव्य गोष्ठियों में प्रतिभागियों को “कल्प काव्य श्री” सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। 

 

✍🏻 आपकी सभी रचनाएं स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के कॉपीराइट इशू के लिए लेखक स्वयं जिम्मेदार होगा।

 

✍🏻 कल्पकथा पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत, सामुहिक या राजनैतिक प्रचार-प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित है।

 

✍🏻 यदि आप कल्पकथा संदेशों से इतर कोई व्यक्तिगत, राजनैतिक या सामुहिक विज्ञापन करना चाहते हैं तो आप संस्थापक निर्देशक या संस्थापक निदेशक कोषाध्यक्ष को इसका शुल्क जमा करवा कर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। 

 

✍🏻 यदि आप बिना अनुमति लिये किसी भी प्रकार का राजनैतिक, व्यक्तिगत या सामुहिक लिंक, पोस्ट या फिर कोई चित्र/चलचित्र आदि डालते हैं तो आप पर तुरंत 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा, जो संस्था नियमों के अनुसार अवश्य ही देय होगा। 

 

 

 

✍🏻 लिखते रहिये, 📖 पढते रहिये और 🚶 बढ़ते रहिये। 🌟

 

 

✍🏻 कल्प आमंत्रण अध्यक्ष

—: कल्पकथा प्रबंधन :—

Kalpkatha

One Reply to “⛩️ !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/दिसम्बर/२०२४/स” !! ⛩️”

  • पवनेश

    ✍🏻 !! “साप्ताहिक आमंत्रण – कल्प/दिसम्बर/२०२४/स” !!✍🏻
    📜 विशिष्ट आमंत्रण क्रमांक :– !! “कल्प/दिसम्बर/२०२४/स” !! 📜
    📚 विषय :- !! “किसान और खेत” !! 📚
    🪔 विधा :- !! “काव्य” !! 🪔
    📢 भाषा :- !! “हिन्दी, संस्कृत” !! 📣

    शीर्षक:- किसान और उसकी धरा

    हर प्रात चूमे अरुणिमा का आँचल,
    किसान जो सींचे धरा का आँगन।
    श्रम से लथपथ उसका हर कण,
    धरती की गोद में भर दे जीवन।।

    हल चलाए, पसीने से नहाए,
    मेघ भी देख उन्हें झुक जाए।
    बीज की हर बूँद में स्वप्न समाए,
    हरियाली का गीत जग में गाए।।

    सूरज की तपिश को जो सह जाए,
    फिर भी धैर्य से फसल उगाए।
    धूल और काँटों से न घबराए,
    अपनी किस्मत खुद बुन पाए।।

    चमके जब धान के सुनहरे कण,
    झूम उठे धरती का हर तन।
    मक्का-गेहूँ, गन्ना की बाली,
    किसान की मेहनत बनती खुशहाली।।

    जब अन्न का भंडार भरे आँगन,
    हर पेट को मिले भोजन का धन।
    गाँव से लेकर नगर तक उजियारा,
    किसान है देश का सच्चा सितारा।।

    हे अन्नदाता, तुझको नमन,
    तेरे श्रम से सजता है ये गगन।
    धरती, अम्बर, जल तेरा साथी,
    तू है भारत की आत्मा अभिलाषी।।

    खेत-खलिहान के ये सुंदर दृश्य,
    तेरी मेहनत के हैं साक्षी अशेष।
    तेरे हर क़दम से हो नई क्रांति,
    किसान, तू है युग का वास्तविक भक्त।।

    ✍️:- सृजन प्रयास।
    पवनेश मिश्रा।

Leave A Comment