!! “कल्प भेंटवार्ता : व्यक्तित्व परिचय : श्रीमती मेघा अग्रवाल” !!
- कल्प भेंटवार्ता
- 19/11/2026
- लेख
- साक्षात्कार
- 0 Comments
🏵️ !! “कल्प भेंटवार्ता : व्यक्तित्व परिचय : श्रीमती मेघा अग्रवाल” !! 🏵️
🌺 !! व्यक्तित्व परिचय !! 🌺
!! “मेरा परिचय” !!
नाम :- मेघा अग्रवाल
माता/पिता का नाम :- कमला देवी अग्रवाल / मख्खनलाल अग्रवाल
जन्म स्थान :- आमगाँव. ( महाराष्ट्र)
पति का नाम :- मनोज अग्रवाल
बच्चों के नाम :- ईशा /मिहूं
शिक्षा :- बी ए
व्यवसाय :- गृहणी
वर्तमान निवास :- नागपूर महाराष्ट्र
ई-मेल :- agrawalmegha765@gmail
!! मेरी साहित्यिक यात्रा !!
साहित्यिक यात्रा :- नेपाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र छत्तीसगढ तेलंगाना
प्रकाशित कृतियाँ :- 1). सुनहरे पत्ते
2) मेरे ख्वाबों के परिंदे
साझा संकलन :- 40+
!! सम्मान एवं उपलब्धियाँ !!
सम्मान :- शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान — नेपाल
* अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण मित्र सम्मान — चित्रकूट
* दैनिक भास्कर वुमन सम्मान — नागपुर
* इंडियन डायमंड डिग्निटी अवार्ड — जयपुर
* हिंदी महाकुंभ हिंदी सेवा सम्मान
* राष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मान — दिल्ली
* राष्ट्रीय शिखर सम्मान — भोपाल
* प्रेरणा राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान — दिल्ली
* अक्षवी सम्मान — लालकिला, दिल्ली
* निराला सम्मान — झाँसी
* छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय पुरस्कार — राजिम, रायपुर
* महाराष्ट्र राज्यस्तरीय नारीरत्न सम्मान — देवरी, गोंदिया
* त्रिभाषी सम्मान पुरस्कार — हैदराबाद, तेलंगाना
* कवि महाकुंभ सम्मान — ओरछा धाम
* समरस शिरोमणि सम्मान — अहमदाबाद, गुजरात
* अंतरराष्ट्रीय सरंस्वती साहित्य समिति एवं अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन, लखनऊ
* अनेक साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित
!! सामाजिक सरोकार !!
सामाजिक पहल के माध्यम से कार्य करने का प्रयास।
!! मेरी पसंद !!
उत्सव :- होली
भोजन :- राजस्थानी
रंग :- आसमानी नीला
परिधान :- घाघरा साड़ी
स्थान :- राजस्थान
लेखक/लेखिका :- मुंशी प्रेमचंद
खेल :- फुटबॉल
धारावाहिक :- खतरों के खिलाड़ी
फिल्में :- नदिया के पार /द्रश्यम
संगीत :- हल्का मिठा मिठा/ भजन
🌸 !! मेरे व्यक्तित्व की झलक !! 🌸
जीवन का मूल मंत्र :- खुश रहो और मस्त रहो
प्रिय व्यक्तित्व :- बच्चे
जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि :- नेपाल में नोबुल पुरस्कार
जीवन से मिली सीख :- सबका उतना ही करो जीतनी जरूरत है।
सामाजिक कार्य :- वृद्धाश्रम में सेवा, अनाथ बच्चों के लिए पुस्तक-काॅपी का प्रबंध, वृक्षारोपण, आदि।
भविष्य के स्वप्न एवं संकल्प :- राष्ट्रीयपति पुरस्कार के लिए प्रयत्न।
✍🏻 कल्प भेंटवार्ता प्रबंधन
💠 !! कल्प भेंटवार्ता के प्रश्न : श्रीमती मेघा अग्रवाल जी के उत्तर !! 💠
प्रश्न ०१. मेघा जी! हमारे दर्शक जानना चाहते हैं कि आपकी साहित्यिक यात्रा कब और कैसे शुरू हुई?
मेघा जी :- हमारी साहित्य की यात्रा सन 2022 में शुरू हुई कोरोना काल में हमने बहुत सारे नाटक अपने बच्चों के लिए लिखें और उनकी स्कूल से मुझे बहुत प्रोत्साहित किया गया कि आप बहुत अच्छा लिखती हो तो मैं उसके स्कूल के लिए बहुत सारे निबंध और लेख भी लिखें उसके बाद शरद पूर्णिमा के लिए मैंने एक अपने मोबाइल पर कविता लिखी थी जिसे मेरी सहेली ने देख लिया और उसने किसी मंच पर भेजा था तो उसके लिए मुझे प्रथम पुरस्कार ₹100 का इनाम मिला था। उसी से मुझे चार-पांच मंच मिले और इसी तरह मेरी साहित्य की यात्रा शुरू हुई। वैसे तो मैं बचपन से लिखती थी पर मारवाड़ी घराना होने के कारण वहां पर स्त्रियों का लिखना पढ़ना बोलना अच्छा नहीं माना जाता था लेकिन समय के साथ अब सब कुछ बदल गया है इस तरह मेरी साहित्य की यात्रा शुरू हुई।
प्रश्न ०२. आपके साहित्यिक सफर में जीवनसाथी एवं बच्चों का कितना सहयोग मिलता है?
मेघा जी :- मेरे जीवन में बच्चों और जीवनसाथी का सहयोग 100% है क्योंकि उनके साथ के बिना मैं आगे नहीं बढ़ पाती उनके साथ उनका प्यार उनका विश्वास ही है जो मुझे आगे ले जा रहा है पहले मैं रचना लिखकर उनको सुनाती हूं वही लोग मुझे बताते हैं कि तक बंदी अच्छी लग रही है सुनने में अच्छी है खराब है और फिर मैं उनको पढ़ कर सुनाती हूं तो मुझे बताते है कि आपका प्रेजेंटेशन इस तरह से नहीं इस तरह होना चाहिए यहां सुधार होना चाहिए यहां ऐसा होना चाहिए उनके सपोर्ट के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं आज मैं साहित्यिक सफर पर जाती हूं तो मेरे बच्चे मेरा पूरा घर संभालते हैं दादा दादी को संभालते हैं परिवार संभालते हैं खाना बनाने से लेकर वह हर एक काम करते हैं जो मेरी जिम्मेदारी है पति भी मुझे सपोर्ट करते हैं कि मैं कहीं जाती हूं तो दो-चार दिन वह एडजस्ट करके घर और बच्चों की जिम्मेदारी खुद उठाते हैं तो यह मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है और सपोर्ट है कि उनके सपोर्ट और विश्वास के बिना मैं यह साहित्यिक सफर अकेले तय नहीं कर पाती उनके साथ उनके साथ है इसीलिए मेरा साहित्य सफर बहुत सुंदर और सफल है।
प्रश्न ०३. आपका जीवन-मंत्र ‘खुश रहो और मस्त रहो’ है। इस सकारात्मक सोच का प्रेरणास्रोत क्या है?
मेघा जी :- हमारे जीवन का मंत्र है खुश रहो मस्त रहो और खुशियां बाटंते रहो क्योंकि जो खुश रहता है वह सदा स्वस्थ और मस्त रहता है हमारा मानना है कि जब किसी से मिलो तो इस प्रकार मिलना चाहिए पूरे एनर्जी के साथ उसको मिलना चाहिए ताकि आगे वाले को भी लगे कि हां हम किसी से मिले हैं और वह आपको हमेशा यादो मे याद रखें अपनी यादों से कभी भूलने न पाऐ हमारे चेहरे पर इतनी अच्छी मुस्कान और हंसी होनी चाहिए कि आप से वह प्रेरित हो कि हमें भी उदास नहीं होना चाहिए तो मुझे लगता है कि हमे सकारात्मक सोच रखनी चाहिए किसि से भी सम्मान जनक व हसं कर मिलना चाहिए हमे सब की मदद करनी चाहिए जरूरी नहीं पैसों से मदद की जाए कोई बुजुर्ग मिले तो उनका सामान उठा लो जहां उनका पहुंचना है उनको पहुंचा दो सीढ़ीओ से जा रहे हैं उनका हाथ पकड़ उन्से बाते करो बच्चों को प्यार करो बच्चों से अच्छा व्यवहार करो अपनो का या हर किसी का मनोबल बढाओ आप किसी भी तरीके मिलो हंस के बातें करो लेकिन इधर की बात उधर मत करो क्योंकि वह अपना समझ कर आपको अपनी बातें बता रहा है। मेरी मां कहती है खाना पचता हो तो बात क्यों नहीं पचा सकते, यही मेरा मंत्र है। मैं हर किसी की बात अपने दिल में रखती हूं तो आगे वाला भी खुश रहता है क्योंकि वह अपना समझकर आपको अपने मन की बात बता रहा है। इससे उसकी खुशी मिल रही है उसका दुख कम होता है जीने की राह सुलभ होती है आप भी खुश वह भी खुश। जीने दो और जियो यही मेरा मंत्र है और मैं सबसे कहूंगी कि बहुत खुश रहिए हंसते हंसाते रहिए मुस्कुराते रहिए जीवन है तो दुनिया में खुशियां बाटे यह मैने अपने पिता से सीखा है।
प्रश्न ०४. मेघा जी, आप देश की संतरा राजधानी नागपुर से है जो विविध विशेषताओं के साथ ज़ीरो माइल स्तंभ के लिए भी प्रसिद्ध है हमारे दर्शक आपसे आपके नगर को आपके शब्दों में जानना चाहते हैं।
मेघा जी :- मेरा प्यारा नागपुर – संतरा नगरी कविता के रूप में
भारत के मध्य में, नागपुर शहर महान
संतरों के उत्पादन से, जाने सारा जहां
महाराष्ट्र की उपराजधानी, संतरा नगरी कहलाती
जीरो माइल के स्तंभ से, दूरी की गणना की जाती ।
गोंड राजा बुलंद ने बसाया, नाग नदी के तट पर शहर प्यारा
राजा भोसले के महलों से, इतिहास यहाँ है का न्यारा।
शिवाजी महाराज की धरती, वीरों का अभिमान है
वैनगंगा की धारा से, सुशोभित इसका गान है।
राम जी ने जहाँ विश्राम किया, वो रामटेक धाम निराला है
दीक्षाभूमि में बाबा साहब ने, ज्ञान का भरा उजाला है ।
संतों की वाणी गूँजती, भक्ति की बहती धारा है,
सत्संग, भजन और भागवत से, महकता हर चौबारा है।
गीता और रामायण के, संस्कार यहाँ मिलते हैं,
साधु-संतों के चरणों से, आँगन धन्य होते हैं।
गर्व से कहती हूँ मैं, नागपुर की वासी हूं
जन्म कर्म की भूमि है यह मैं इसकी सदा ही दासी हूं।
मेघा
इतिहास भी है, संस्कार भी है,
वीरों का सम्मान भी है,
मेरा नागपुर सिर्फ शहर नहीं,
महाराष्ट्र की पहचान भी है!
जय महाराष्ट्र! जय नागपुर!
प्रश्न ०५. मुंशी प्रेमचंद जी की साहित्यिक विशेषताओं में आपको सबसे अधिक क्या आकर्षित करता है?
मेघा जी :- मुंशी प्रेमचंद के साहित्यिक विशेषताओं में मुझे सबसे अधिक आकर्षित उनकी वाणी उनके संवेदनाएं उनकी भावनाएं और उनकी कहानी लिखने की शैली वह इतनी सरल सभ्य और सुंदर होती है कि किसी को भी उनका मन समझ में आ जाता है और जब उनकी कहानी हम पढ़ते हैं तो मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैं इस कहानी के अंदर में हूं और उसे अपने आंखों के सामने महसूस कर सकती हूं। जब मैं सातवीं कक्षा में थी तो उनकी ईदगाह कहानी हमारे सिलेबस में थी जब मैं दसवीं में आई तो कफन कहानी एक बुधिया नाम की औरत की कहानी थी। कफन उसने मुझे इतना प्रेरित किया कि मैं मुंशी प्रेमचंद जी के लिए मेरे मन में उनकी कहानियों के लिए एक अलग सा स्थान बन गया
उनकी शैली इतनी भावनात्मक लगती है मुझे सच्चाई पर रहती है जो हो रहा है असल में जीवन में इस पर आधारित होती है उन्होंने 300 कहानी लिखी उसमें से गोदान ईदगाह, कफन, पुस की रात, पंच परमेश्वर, दो बैलों की कथा, यह सब मैंने उनकी कहानी पड़ी है और मुझे इसमें समाज की सत्यता कड़वी सच्चाई और जीवन में कितने उ तार चढाव होते हैं और उन उतार चढ़ाव का हमारे व्यक्तित्व पर क्या असर होता है यह उनकी कहानियों में देखने मिलता है इसीलिए मुझे मुंशी प्रेमचंद जी की कहानी बहुत प्रेरित करती है और आगे बढ़ने के हर किसी की मदद के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा मुझे मिलती है।
प्रश्न ०६. आपकी पुस्तकें सुनहरे पत्ते और मेरे ख्वाबों के परिंदे की रचना की प्रेरणा क्या रही?
मेघा जी :- मेरी पुस्तक *सुनहरे पत्ते* और **मेरे ख्वाबों के परिंदे* रचना की प्रेरणा मेरे आस-पास का माहौल ही है। जब भी मैं कुछ देखती हूं, मुझे अच्छा लगता है या बुरा लगता है, मेरे मन में भाव आते हैं और उन भावों में शब्दों में लिखने की कोशिश करती हूं। एक कविता के रूप में लिख लेती हूं। विशेष चीजों के ऊपर यह मेरी रचनाएं नही है। जो सामाजिक है, उसी पर हम लिखते है। हमारी रचनाएं साधारण तरीके से ही लिखी होती है। सरल शब्दों में होती है ताकि कोई भी उसका भाव समझ सके और हिंदी में लिखी होती है। जैसे कि मैंने लिखा है मेरे सुनहरे पत्तों में बहुत सारी रचनाएं लिखी है यह 80 रचनाओं का एक काव्य प्रकाशन है तो इसमें मेरी कुछ रचनाएं मां के ऊपर है माता-पिता के ऊपर है कुछ एक है। अनपढ़ हुकूमत करता है तो मैंने अपनी दादी को देखकर लिखा था। उनके बारे में सोचकर कि वह अनपढ़ है लेकिन कैसे वह दुनिया को चला रही है। उनमें कितनी खूबी है कि सरपंच हो गए गांव वाले हो गए कोई भी उनसे बिना पूछे कोई काम नहीं करता है। किसी की गाय भैंस भाग गई हो उसको कैसे ढूंढना है? किसी की बहू चली गई उसको कैसे मनाना है? बिटिया को संस्कारी कैसे बनाना है? वह औरत होकर दुनिया कैसे चलाती थी? तो इस पर मैंने एक रचना लिखी है। और फिर मैंने लिखा है कि मेरा गांव मेरा गौरव है। अगर गांव नहीं होगा तो शहर के लोगो का जीना दूभर हो जाएगा। और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए लिखा है “चिट्ठी मेरे नाम की” कि कैसे पहले चिट्ठी आती थी? और कितनी खुशियां वह हमको दे जाती थी। बचपन के रंग लिखे हैं जो मैंने माता-पिता के घर में बिताए हैं। मेरी शैतानियां है, नादानियां है, उन सब के बारे में बताया है।
इस प्रकार मेरी दूसरी पुस्तक का नाम मुझे मिला है मेरे पति ने सुझाया और पोस्टर मेरी बेटी ने बनाया है। इसमें भी 80 रचनाऐ है। इसमें मेरे मन में जो गुरु के लिए प्रेम था कि गुरु ने हमको क्या सीखना है। उनके लिए लिखा है और कुछ भजन लिखे हुए है, नारी कमजोर नहीं है, पानी की अपनी मर्जी है, हिंदी का सम्मान हमको करना चाहिए उसके लिए कविता है। माता-पिता में के बुढ़ापे का दर्द लिखा है कि जब बेटा बहु बदल जाते हैं बच्चे बदल जाते हैं तो उनके बुढ़ापे में क्या-क्या दर्द होता है। पिता ने उंगली पड़कर चलना सिखाया तो उसके लिए मैंने लिखा है। इस प्रकार मेरी रचनाएं हैं। मैं किसी को देखकर सुनकर पढ़कर या किसी की बात अच्छी लगे तो लिख लेती हूं जब जब विचार आते हैं उसको मैं अपने शब्दों में ढालती हूं और इसी प्रकार मेरी पुस्तकों का सृजन हुआ है। लिखने की प्रेरणा मुझे दादाजी से मिली है क्योंकि वह गांव से जब आते थे घर गोंदिया तो मुझे गांव के लिए 8-10 पन्नों की चिट्ठी कविता द्वारा में लिखवाते थे।
प्रश्न ०७. साहित्य-सृजन के लिए विषयों का चयन आप किन अनुभवों और भावनाओं के आधार पर करती हैं?
मेघा जी :- साहित्यिक सृजन का विषय में अपने अनुभव भावनाओं के आधार पर करती कि मेरे मन में कोई थॉट रहता है या मुझे किसी के लिए लिखना होता है जैसे की विदाई अब मैं किसी की शादी में गई मुझे अपनी विदाई याद आ गई तो घर आकर मैंने उसको कागज पर लिख लिया लेकिन हां जो मेरी आंखों के सामने होता है मैं उसको लिख जरूर लेती हूं जो आसपास हो रहा है या मैं महसूस करती हूं कभी किसी का सुनती हूं कोई शब्द बहुत अच्छा लगता है तो उस शब्दों पर लिख लिया कभी भक्ति रस में डूब जाती हूं तो भक्ति के ऊपर लिख लेती हूं मतलब मैं हर विषय पर लिख लेती हूं लेकिन ऐसा कुछ अनुभव नहीं रहता जैसे मन में भाव आते हैं किसी को देखा कुछ अच्छा हो रहा है बुरा हो रहा है कुछ त्यौहार है किसी को सुना है तो उसे पर लिखने की कोशिश करती हूं और लिखती हूं और सोच रही हूं कि अपने अनुभव भी लिखू जो अच्छे बुरे अनुभव मुझे मिले हैं जीवन में अनुभव पर मैंने कभी लिखा नहीं है तो लिखने की कोशिश करूंगी आगे में अपने अनुभव से दूसरों को सीख देना चाहूंगी अपनी भावनाओं को समेट कर अपने पन्ने पर उतरना चाहूंगी ताकि जो गलतियां जो समझौते मैंने किए हैं वह किसी और को ही आने वाली पीढ़ी को ना करना पड़े।
प्रश्न ०८. मेघा जी, आप हमें अपने बचपन की वह नादानी बताइए जो आपको आज भी याद आती है तो आप मुस्कुरा उठती है।
मेघा जी :- सभी का बचपन बहुत प्यार होता है और जब हम बच्चे होते हैं तो हमें बड़े होने की होड लगी रहती कि हम कब बड़े होंगे अपने मन की करेंगे गाड़ी चलाएंगे घूमेंगे लेकिन आज से बड़े हो गए हैं तो वापस बचपन याद आता है कोई टेंशन नहीं फिक्र नहीं मस्ती में रहते हैं
मेरे बचपन की नादानियां बहुत सारी जो सोच कर कभी-कभी मैं मुस्कुरा उठती हूं।
मेरे पापा लोग 6 भाई थे मेरी मम्मी दूसरे नंबर की थी और मेरी बड़ी ताई जी थी और बाकी की चार चाचीयां थी तो हमारा संयुक्त परिवार परिवार हुआ करता था।
बचपन में घर पर खटिया हुआ करती थी रस्सी की जब मम्मी और ताई दोपहर को साथ में सोती थी तो हम खटिया के गड्ढे मे से उनकी चोटिया लंबी लटकती रहती थी तो दोनों को आपस में बांध दिया करते थे और जब उठती खूब चिल्लाती थी और फिर हमको ढूंढती थी और हम इधर उधर भागते थे। ऐसे ही एक बार मेरे लिए मम्मी ने ताई ने नया फ्रॉक ले और नेल पॉलिश सिलाई मेरी मम्मी ने मना किया पर मैं नहीं माना और नेल पॉलिश की बोतल खोली और वह स्काई ब्लू फ्रॉक की पूरी ऊपर गिर गई फ्रॉक परी खराब हो गई बहुत महंगी फ्रॉक आई थी उसे जमाने में तो आज भी जब मेरी बेटी नए कपड़ों पर नेल पॉलिश लगाते हैं तो मुझे याद आता है और मैं उम्मीद को कहते हो मैं हूं अच्छे से खोलना सावधानी से करना और वह बात सुनकर मुझे बहुत हंसी आ जाती है क्योंकि मेरी मम्मी ने मुझे बहुत डाटा लेकिन मेरी ताई ने कहा जाने दे बच्ची है तो आज भी मुझे वह किस्सा बहुत याद आता है।
ऐसे ही दिवाली में गाय की पूछ पर पटाखे बाधं देते थे फिर खुब मार भी खाते थे। अपनी ताई के साथ रात मे पटाखे जला पडोसियों को परेशान करते थे। हमने संयुक्त परिवार में रहकर साथ में मस्ती की है बहुत मजेदार किस्से हुए थे और बहुत ही मजेदार मेरा बचपन रहा है और मुझे सबने बहुत प्यार दिया है संयुक्त परिवार में रहकर मैंने जाना है कि परिवार प्यार और संस्कार क्या होते हैं यह मुझे परिवार से ही मिला है।
प्रश्न ०९. नेपाल सहित विभिन्न राज्यों में आपकी साहित्यिक यात्रा का सबसे यादगार अनुभव कौन-सा रहा?
मेघा जी :- मैंने अब तक 15 से 16 बरस की साहित्यिक यात्रा की है
मेरा पहला अनुभव नेपाल का था नेपाल में मुझे बहुत कड़वा अनुभव मिला है मेरी पहली साहित्य की यात्रा थी बिना परिवार के जाना पहली बार मैं अकेले ही घर से बाहर कदम निकाला था। हम कुछ 10- 12 महिलाएं गई थी लेकिन जिन महिलाओं के साथ में हम गए थे उन्होंने मुझे चीट किया था मुझे बहुत ज्यादा अमाउंट लिया था और जिसमें वहां पर बहुत कम अमाउंट लिया गया था रहने खाने का और बाद में जब मैंने उनसे बात की तो वह वहीं पर वह मुझसे बहुत लड़ी व 10 दिन बहुत ज्यादा परेशान किया। लेकिन मैंने घर पर भी डर से नहीं बताया कि मेरे घर वाले परेशान होंगे ।
आकर के बात की तो वह बहुत कड़वा अनुभव था कि जब हम यात्रा कर रहे हैं तो हमें आगे वाले से डायरेक्ट बात करनी चाहिए बीच वालों से बात नही करनी चाहिए खुद ही व्यवस्था खुद ही करना चाहिए उससे सबसे अच्छा अनुभव मुझे मिला फिर जबलपुर में संगम त्रिपाठी जी को मिलकर ऐसा लगा कि इतने बड़े व्यक्ति इतने बड़े कवि इतने सरल और सीधे हो सकते हैं उन्होंने मुझे सबके सामने बहन माना यह अनुभव मेरा बहुत ही लग रहा है कि अभी भी वह 30 त्योहारों में मुझे फोन लगाते हैं मुझसे बात करते हैं एक बड़ा भाई मुझे इस साहित्य की यात्रा में मिला है
तीसरा अनुभव दिल्ली 2024 में प्रेरणा हिंदी समाचार प्रचारिणी का कार्यक्रम था राधा दीदी वहां पर आने वाली थी कल्पकथा की ओर से मैंने सोचा इतना बड़ा मंच है राधा दीदी इतना अच्छा बोलती हैतो उन्में एटीट्यूड होगा या देखने में बहुत सुंदर भी है तो बहुत अलग सी होगी। लेकिन जब मैं उन्हें देखा तो वह एक साधारण से सलवार कुर्ता पहन के आई थी हाथ में उनके साधारण सा झोला था उसके अंदर उनके ट्रॉफी मेडल जो भी सत्कार करने का सामान था व लाए थे और वह आई और वह हम बैठे थे कैसे हो मेघा जी और सबको दुपट्टा डाल रही है गले में सबसे मिलकर बात कर रही है यह कल्पकथा की ओर से आपके लिए भेंट कोई इतने बड़े मंच का होकर इतना साधारण हो सकता है मुझे इतना आश्चर्य हुआ उनकी सादगी पर उनके सरलता पर और मैं उनकी फैन हो गई और आज वह मेरी बड़ी दीदी है मैं उनसे कभी भी बात कर लेती हूं
फिलहाल ही में मैं रायपुर गई थी काव्य रसिक मंच का कार्यक्रम था मुझे अतिथि के रूप में बुलाया था लेकिन आथित्य क्या होता है यह मैंने रायपुर जाकर जाना कि इतनी बड़ी संध्या जैन जी निवेदिता वर्मा जी सुधांशु जी उन्होंने कितना आथित् किया मैं 2 घंटे या ढाई घंटे वहां पर रही हूं लेकिन 2 घंटे में उन्होंने बार-बार मुझे चाय के लिए पानी के लिए खाने के लिए सब चीज के लिए बार-बार पूछा आप इतनी दूर से आई हैं और जाते मेरा स्वागत सत्कार किया फूल शाल श्रीफल और माला पहना के वह बार-बार पूछना खाने के लिए चाय के लिए पानी के लिए इतने व्यस्त होने पर भी और जब मेरी ट्रेन का टाइम हो गया तो छुड़ा दूं क्या पूछना और इतने व्यस्त रहने के बाद भी मुझे नाश्ते के दो डिब्बे और पानी पकड़ना यह उनके आथित्य का ही एक रूप है जो मेरे दिल को छू गया कि हम किसी को बुलाते हैं तो उसको इतना सम्मान और इतना मान तो हमें देना ही चाहिए वरना कई लोग तो बुलाकर बैठा कर भूल जाते हैं तो यह अनुभव मेरा बहुत ही अच्छा रहा और मैंने बहुत कुछ सीखा है अपने साहित्यिक यात्रा में।
प्रश्न १०. चालीस से अधिक साझा संकलनों में सहभागिता ने आपको क्या साहित्यिक पहचान और अनुभव प्रदान किए?
मेघा जी :- हां, चालीसा संकलन मैंने किए हैं। इससे साहित्यिक पहचान और अलग सा अनुभव तो मुझे मिला है अगर एक ही विषय है आपका जैसे मान लीजिए माता या पिता तो हम क्या लिख सकते हैं अगर 40 लोग एक साझा संकलन में गीत लीख रहे हैं उनकी रचना एक ही विषय पर इतने अलग-अलग प्रकार की हो सकती है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं जैसे कि पिता का उदाहरण ले लीजिए
तो सब लिखेंगे की बहुत अच्छे मारते हैं पिता हमारे लिए सामान लाते हैं खुदा है लेकिन पिता के लिए कोई उन्की भावनाए लिख सकता है कि पिता क्या होता है वह अंदर अंदर कितना रोता है पिता को कितना कष्ट होता है जब वह बूढ़ा हो जाता है उसको बच्चे नहीं पसंद करते इस पर भी कोई लिख सकता हैं उनके मन की बात कोई लिख सकता है मतलब 40 लोग हैं तो 40 के दिमाग कितने प्रकार से चल सकते हैं यह मैं साझां संकलन में जाना है
कि एक ही बात हमको एक ही विषय पर 40 50 एंगल से अलग नजरिया देखने मिलता है कि हम सिर्फ सिमटे हुए हैं अपनी रचना तक अपने अनुभव तक हमको साझां संकलन करके बहुत सारे अनुभवों का पता पड़ता है और बहुत सारे ऐसे अनुभव मिलते हैं जिनको शायद हम जीवन मे सोच भी नही सकते है
आपके रिश्ते मजबूत होते है बाहरी दुनिया में।
प्रश्न ११. वर्तमान समय में डिजिटल साहित्यिक मंचों की उपयोगिता और चुनौतियों को आप किस दृष्टि से देखती हैं?
मेघा जी :- वर्तमान समय में डिजिटल साहित्य मंचों की उपयोगिता और चुनौतियों को हम किस दृष्टि सेदेखते है। डिजिटल साहित्य में चुनौती तो है क्योंकि आजकल कुकुरमुत्ते जैसे इतने मंच खुल गए हैं कि हम समझ नहीं पाते हैं कि कौन सा मचं अच्छा है? कौन सा मंच हमारे लिए नहीं है? बहुत से लोग इसको साहित्य की दृष्टि से मंच खोल कर बैठते हैं और कुछ लोग सिर्फ इसको पैसा कमाने का जरिया मानकर खोल कर बैठे हैं, तो हमें इस चीज की आवश्यकता है कि हम जाने की हमारे लिए कौन सा अच्छा है। वर्तमान समय में डिजिटल साहित्य मंच बहुत उपयोगिता वाला है क्योंकि हम इसमें बैठे-बैठे देश दुनिया के साहित्यकारों से जुड़ सकते हैं और अपनी रचना की प्रस्तुतीकरण दे सकते हैं। हम देश-विदेश के लोगों को जान सकते हैं। लेकिन इसमें सिर्फ एक ही पक्ष इंसान का दिखता है, जो हमारे सामने पासपोर्ट फोटो साइज में बैठा होता है, हंसमुख होता है। हम उसे सिर्फ उतना ही जान पाते हैं कि हां यह व्यक्ति अच्छा है क्योंकि हम उसे 2 मिनट सुनते 3 मिनट 5 मिनट सुनते हैं। बाकी समय सिर्फ देखते रहते हैं। लेकिन जब तक हम उसको ऑफलाइन नहीं देखेंगे, ऑफलाइन नहीं सुनेंगे, तब तक हम उस व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी या अपनी राय पूरी नहीं दे सकते हैं। और इसमें चुनौती इस प्रकार से है की कौन सा व्यक्ति अच्छा है? किसके मन में क्या है? हम जब तक उसको आमने-सामने ना देखें हम नहीं जान सकते कि उसे व्यक्ति के मन में हमारे लिए क्या चल रहा है। या उसकी भावनाएं कैसी है इसीलिए डिजिटल अच्छा है अच्छे के साथ-साथ बुरा हो सकता है। आप बहुत सावधानीपूर्वक डिजिटल का उपयोग करें। सावधानी बर्तन और हर किसी से दोस्ती करने की भूल न करें।
प्रश्न १२. मेघा जी, आपके दृष्टिकोण से वर्तमान समय में स्त्री विषयक लेखन में आप पहले की अपेक्षा क्या अंतर महसूस कर रही है?
मेघा जी :- वर्तमान समय में स्त्री विषय लेखन में पहले की अपेक्षा में बहुत ज्यादा अंतर महसूस कर रही हूं पहले की नारियां जो सम्मान संस्कृति और अपनेपन से जुड़ी होती थी घर को सजाना, संवारना, बच्चों को पढ़ाना आदि उनकी दिनचर्या हुआ करती थी। हंसना-खेलना, बोलना-चालना, मोहल्ले में जाना, काम करना, सखियों संग बतियाना, यह उनका एक हंसमुख और प्यार भरा अंदाज हुआ करता था।
आज वर्तमान समय में वह स्त्री जाने कहां लुप्त हो गई है अभी तो चालाकी बदमाशी अहंकार से लड़कियां भरी हुई है
लेकिन उनमें वह भाव नहीं है जो पहले की स्त्रियों में होते थे मुझे लगता है मेरी पीढ़ी और मेरे बात की एक पीढ़ी ज्यादा अच्छी है जो हम प्यार मोहब्बत इज्जत बड़ों का सम्मान कर रहे हैं और अभी तक निभा रहे हैं और हर विषय में हमारी पकड़ भी है क्योंकि हम संयुक्त परिवार में रहते थे आजकल के बच्चे आजकल की लड़कियां जो जो सिर्फ खुद की फैमिली छोटे परिवारों के साथ रह रही है मां-बाप के साथ वह नहीं जान पाती है कि कितना हमको सबके साथ मिलकर रहना है समझ तो है लेकिन उनमें यह भावना नहीं है कि हम किसी की सुने उन्हें अहंकार है कि हम किसी के क्यों सुने आजकल लोग ऐसी परवरिश करें कि तुमको किसी की सुनाना नही है तुमको कमाती हो तो उनमें अहंकार की भावना बहुत है मैं बहुत है जब उन्होंने किसी की सुना ही नहीं सीखा है समझना ही नहीं सीखा है। तो मैं अंहकार तो आएगा आजकल की स्त्रीया आत्म निर्भर हैं परंतु किसी का करना नही है खुद का अकेला परिवार होना बच्चे भी आया के भरोसे पाल रही है
तो मैं बहुत अंतर महसूस कर रही हूं और मैं चाहती हूं कि बच्चों में संस्कार आए उन्हें समझ आए उनमें गुण आए सहनशक्ति का सबसे बड़ा गुण है औरतों का सहन शक्ति और वह आजकल की स्त्रियों में बिल्कुल भी नहीं है जिस घर परिवार टूट रहा है रिश्तों मे दरार आ रही है यह अंतर में महसूस कर रही हूं।
प्रश्न १३. वृद्धाश्रम सेवा, अनाथ बच्चों की सहायता और वृक्षारोपण जैसे कार्यों की प्रेरणा आपको कहाँ से मिलती है?
मेघा जी :- वृद्ध आश्रम सेवा अनाथ बच्चों की सहायता और वृक्षारोपण जैसे कार्यों की प्रेरणा मुझे अपने दादा दादी माँ पिताजी से मिली है क्योंकि इनमें बहुत भावना थी मेरे दादाजी के पास खेती-बाड़ी बहुत थी लेकिन वह किसी को रुपये देने के बजाय वह गांव में कुआं खुदवाते थे मंदिर बनववाते थे उन्होंने बहुत सारे अनाथ आश्रम बनवाए बहुत सारे कुएं। जो गरीब थे उनको किसी को गाय लेकर दी किसी को बछड़ा दिया और उनको आजीविका चलाने की सलाह दी कि इस गाय एक है तुम इसको चार करो और फिर किसी एक एक व्यक्ति की मदद जीवन में करो इस प्रकार मेरे दादाजी ने सब की बहुत मदद की है मै उनको देखते-देखते बड़ी हूं मेरी दादी भी घर में अगर कोई गरीब था कोई रोता था मेरे घर में अनाज नहीं है तो मेरी दादी उसको अनाज देती थी और किसी को एक टोकनी फल खरीद के दे देती थी कि यह फल को तुम बेचो और इसका जो पैसा आएगा उसको मेरे को 50पेसै करके रोज जमा करो और मेरे पैसा चुका दो और तुम अपनी दुकानदारी लगाओ फल मै बिकवा दुगी मेरी दादी ने भी ऐसे बहुत से लोगों की मदद करिए और जो पुराने कपड़े होते थे बहोत सारे कपड़े छोटे हो जाते थे साडियाँ पुरानी मेरी दादी उनको धोखे अच्छे से घड़ी करवा के लोगों में दान कर करती थी जिनके पास नहीं था उनको अच्छे से देती थी तो मैं उनसे सीखा है कि यह सब चीज हमको करनी चाहिए और जीवन में हमको अगर ईश्वर ने दिया है तो हमको दूसरों को देना चाहिए और शायद मेरे दादा दादी और माँ पिता का आशीर्वाद है और मेरे पिताजी भी दान तो बहुत करते हैं लेकिन वह कहते हैं कि मेरा नाम नहीं आना चाहिए नाम मत बताना तो मैंने भी अपने पिता से भी यही सीखा है कि दान करके नाम नहीं आना चाहिए तो मेरा अभी भी सिद्धांत है कि मैं कुछ करूं तो उसकी फोटो ना खींचे उसका अगर मुझे दान करना है तो मन में श्रद्धा रखकर और सच्ची भावना से करो
वृक्षारोपण का तो मुझे ऐसा लगता है कि हम ग्रहणी है तो हम इसको भी निभा सकती है क्योंकि हमारे घरों में फल आते हैं सब्जी आती है उनके पीछे है जैसे सतरा मौसबी जामुन सीताफल आम जाम नींब हमारे घर में आते हैं हम उनके बीज निकाल कर सुखा ले और सुखा करके मिट्टी के छोटे-छोटे बाल बना ले वह जब भी ट्रेन कर बस से सफल करें तो जंगलों में खुले जगह पर जमीन पर फेंक दीजिए अब वह फेंकने से क्या होगा फुट जाएंगे बारिश लगेगी पानी लगेगा तो के फल के पेड़ पौधे बन जाएंगे तो हो सकता है हम किसी के काम आए जंगल में हम अगर ऐसे फलों के बीच डाल देते हैं तो जानवरों के लिए हम अच्छे फलदार पौधे उगा सकते हैं कहीं तो हम नेचर का थोड़ा बहुत चुका सकते हैं इसीलिए मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे कार्य हमको करने चाहिए और यह प्रेरणा मेरे दादा दादी और मेरे माता-पिता से मुझे मिली है।
प्रश्न १४. आधुनिक जीवन में साहित्य और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत बनाए रखने के लिए क्या प्रयास आवश्यक हैं?
मेघा जी :- आधुनिक जीवन में साहित्य और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत बनाने के लिए हमें अपने अच्छे विचार या जो पुराने जमाने के लोगों की संवेदनाएं थी और अभी की जो संवेदनाओं मे फर्क दिखाना चाहिए । मुझे अब ऐसा लगता है कि यह दोनों को मिक्स कर कर लिखना चाहिए हम साहित्यकारों के अनुभव जो पहले की बातें और उसी के नीचे आज की बातें पहले का वातावरण आज का वातावरण ऐसे अगर हम लिखे और आज के बच्चे को इंटरनेट के माध्यम से फिल्मों के माध्यम से सीरियलों के माध्यम से या कहानियों के माध्यम से अगर हम उन्हें समझाएं दिखाएं तो हम मानवीय संवेदनाओं को फिर से जीवंत कर सकते हैं आज की पीढ़ी में और आधुनिक जीवन में भी प्यार संहनशीलता और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करके आधुनिक जीवन को भी सुंदर रूप में बदल सकते हैं क्योंकि आजकल के बच्चों के पास बहुत तेज दिमाग है वह कुछ भी कर सकते हैं लेकिन सिर्फ उनमें संवेदनाएं सहनशीलता की कमी है जो हम उनको फिल्मों के माध्यम से या लेखन के माध्यम से समझा सकते हैं।
प्रश्न १५. राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने की ईच्छा रखते आज आप यहाँ इस मंच से नवोदित महिला रचनाकारों को क्या संदेश देना चाहेंगी?
मेघा जी :- राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना मेरी एक इच्छा है मेरा बचपन से ही सपना था कि मैं दुनिया में कुछ अलग सा करूं और शायद इतने वर्षों बाद मेरे बचपन का लेखन जो मैं लिखती थी लेकिन मैंने छोड़ दिया था तो हो सकता है कि ईश्वर ने मुझे दूसरा मौका प्रदान किया है कि मैं दुनिया में कुछ अच्छा कार्य करूं और अपने उस कार्य के कारण मुझे राष्ट्रपति अवार्ड मिले और मैं अपने माता-पिता को अपने परिवार जनों को और गर्व महसूस करवा सकूं की उन्होंने भी अपने घर में एक छोटे से दिए को जन्म दिया है जो दूसरों को रोशनी दे सकता है जीवन में एक लक्ष्य निश्चित करें।
आज इस मंच से नवोदय महिला रचनाकारों को मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि पहले सबको सुने बहुत से लेखकों को पढें जरूरी नहीं है कि आपको पढ़ना है आप आजकल तो मोबाइल पर सुन भी सकते हैं उनको लेकिन पहले आप सुना और पढ़ना सीखें क्योंकि बहुत से रचनाकारों को मैं देखती हूं समय पर जुड़ते हैं फिर निकल जाते हैं किसी की रचना सुनते नहीं है ऑफलाइन में भी खुद की पढ़ते हैं चले जाते हैं जब तक आप किसी और को सुनेंगे नहीं पढेंगे नहीं तो आप जानेंगे नहीं की दुनिया में हमारी समझ से भी परे बहुत सारी समझ है जो हमें जानने की आवश्यकता है हम जितना ज्यादा सुनेंगे उतना ज्यादा अच्छा लिखेंगे यह मुझे मेरे अनुभव से प्राप्त हुआ है तभी मैं इतना अच्छा लेखन कर पाती हूं और हर विषयों पर बोलने की थोड़ी ना थोड़ी समझ है क्योंकि मैं सबको सुनती हूं इसीलिए सभी से मेरी विनती है कि आप भी सुनना सीखें और पढ़ना सीखें उसी से आप आसमान की ऊंचाइयों को पा सकते हैं।
धन्यवाद!
✍🏻 वार्ता : श्रीमती मेघा अग्रवाल
कल्प भेंटवार्ता में व्यक्तित्व परिचय के अंतर्गत आपका परिचय वरिष्ठ साहित्यकार से कराने का विशेष प्रयास करते हुए आज हम बात कर रहे हैं नागपुर, महाराष्ट्र की विदुषी कवयित्री श्रीमती मेघा अग्रवाल जी से। इन्हें विस्तार से सुनने व देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर जाएं 👇
https://www.youtube.com/live/EHLBnzRwNpU?si=am8bZ-rP4lgWbnHZ
इनसे बातें करना व मिलना आपको कैसा लगा? आप हमें कमेन्ट में बता सकते हैं। आपकी विशिष्ट प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
मिलते हैं अगले सप्ताह एक और प्रबुद्ध साहित्यकार के साथ। तब तक के लिए हमें आज्ञा दीजिये।
राधे राधे 🙏 🪷 🙏
✍🏻 लिखते रहिये 📖 पढ़ते रहिये और 🚶 बढ़ते रहिये ✴️
✍🏻 प्रश्नकर्ता : कल्प भेंटवार्ता प्रबंधन
🦚 आयोजक : कल्पकथा प्रमुख श्री राधागोपीनाथ जी
Leave A Comment
You must be logged in to post a comment.

